spot_img

Bihar Politics | Bihar News | लालू प्रसाद को लगा Ram ji का श्राप, BJP को लागे Bihar का ताज कांटों भरा…PK हैं ना?

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar Politics |, Bihar News | BJP News|,Lalu Prasad|, Prashant Kishore News|, JDU News|, Floor Test in Bihar| बिहार की पॉलिटिक्स चक्कर ले रही है। कौन आगे कौन पीछे। कहना मुश्किल। अब देखिए ना लालू प्रसाद को राम जी का श्राप लग गया है। तो बीजेपी को लगता है बिहार का ताज कांटों भरा है। वहीं पीके यानि प्रशांत किशोर क्या करेंगे। वह फिलहाल, कहां हैं, कहां चले जाएंगें कह नहीं सकते। फिलहाल, वह अपने स्थान पर हैं ना?

- Advertisement -

Bihar Politics | Bihar News | अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है..इसी भाजपाई संकल्प के बीच

इधर,अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है..इसी भाजपाई संकल्प के बीच सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने भी विधानमंडल दल की बैठक 11 फरवरी को बुलाई है। यह बैठक उस दौर के दरमियान हो रहा है जब नई एनडीए सरकार का 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट है।

- Advertisement -

Bihar Politics | Bihar News | रणनीति बड़ी है हर दल-दल में, सीधे सदन

इसके लिए सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बना रहे है। बिहार कांग्रेस ने तो अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया। अब 12 फरवरी को ही पटना पहुंचेंगे। वहीं बीजेपी ने भी अपने सभी विधायकों और विधानपार्षदों को लिए बोधगया में 10-11 फरवरी को प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया है। वहां से भाजपा के भी सभी विधायक सीधे सदन पहुंचेंगे।

- Advertisement -

Bihar Politics | Bihar News | अगर-मगर के बीच फंसा यह बिहार का डगर…फिलहाल डांवाडोल है…

12 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। पहले ही दिन एनडीए सरकार को विश्वास मत हासिल करना है। उस पर भी चर्चा होगी। मगर, इस प्रश्न के साथ खबर की शुरूआत वहां से जहां लालू प्रसाद को राम जी का श्राप लग गया है तो प्रशांत किशोर फिर से मोदी का झंडा उठा लेंगे। पर, अगर-मगर के बीच फंसा यह बिहार का डगर…फिलहाल डांवाडोल है…जहां हरकत, हैरतअंगेज राजनीतिक कयासों से भरे कारनामे क्या गुल खिलाएंगें। कहना, मुश्किल। ऐसे में, लालू को श्राप और पीके का मोदी का झंडा उठाने के बीच बीजेपी को क्यों लगता है बिहार का ताज कांटों भरा पढ़िए इस खबर में

Bihar Politics | Bihar News | आखिर बीजेपी को बिहार का ताज कांटों भरा क्यों लग रहा

पहले यह जानते हैं, आखिर बीजेपी को बिहार का ताज कांटों भरा क्यों लग रहा। अचानक से यह बात डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्यों कही। वह भी तब जब सामने बिहार का राजनीतिक तापमान गरम है। फ्लोर टेस्ट का बुखार सभी दलों में है। ऐसे में, बिहार का ताज कांटों भरा भला क्यों तो इसका तर्क यह है इसमें चुनौतियां बहुत अधिक है।

Bihar Politics | Bihar News | पिछली सरकार में अपराधी और माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ था

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पटना एसके मेमोरियल हॉल में बिहार भाजपा के तत्वाधान में आयोजित धन्यवाद, सम्मान, संकल्प समारोह में कहते हैं, पिछली सरकार में अपराधी और माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ था। वे एफआइआर तक दर्ज नहीं होने देते थे।

Bihar Politics | Bihar News | अपराधियों कामनोबल जिन लोगों ने बढ़ाया, उन सब पर नजर है

डिप्टी सीएम श्री सिन्हा ने कहा, अपराधियों कामनोबल जिन लोगों ने बढ़ाया, उन सब पर नजर है। भाजपा 34 वर्षों से बिहार में रामराज्य की लड़ाई लड़ रही है। यह ताज कांटों भरा है, जिसमें चुनौतियां बहुत अधिक है। इस चुनौती के बीच ही हम विकास और सामाजिक सद्भाव का संकल्प पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar Politics | Bihar News | इनकी मौजूदगी में उनपर जी-तोड़ हमला

वहीं, भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, हरि सहनी, भीखूभाई दलसानिया, ऋतुराज सिन्हा, मंगल पांडे, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, जनक राम, राजेंद्र गुप्ता, संजीव चौरसिया, अरुण सिन्हा, नवल किशोर यादव, जीवेश कुमार की मौजूदगी में पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

Bihar Politics | Bihar News | उनको राम जी का श्राप लगा है

पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा, लालू प्रसाद ने अयोध्या से निकले राम रथ को रोकने का काम किया था। अब इसी वजह से उनको राम जी का श्राप लगा है। रथ के संचालक और सारथी अब देश के रत्न हैं। वहीं, लालू जी को अपने किये की सजा भोगनी पड़ रही है। वहीं, सहकारिता व वन-पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं में जोश हाई कर दिया कहा, अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है, यही संकल्प आप लोग लें।

Bihar Politics | Bihar News | मोदी जी और बिहार…तो सुधर जाएगा

दरअसल, यह वही प्रशांत किशोर हैं जिनका साथ मोदी से आज का नहीं है। मगर, अब इसी प्रशांत किशोर से लोग ये कहते हैं, मोदी जी और बिहार…तो बिहार सुधर जाएगा। कारण, पीएम मोदी बिहार आने वाले हैं। इस आगमन को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से लोग कहते हैं, मोदी आ जाएंगे तो बिहार सुधर जाएगा।

Bihar Politics | Bihar News | अच्छा यह भी छोड़िए, यह बताइए

अब पीके ने सवाल पूछा, यह बताइए, 2014 से पहले तक क्या आधा से ज़्यादा बिहार मोदी को जानता था?  मैंने ही मोदी का प्रचार किया था। आज सब मोदी के भक्त हो गए हैं। उनको वोट देते हैं। हम से कहते हैं कि आपको पता है, मोदी जी से ही देश का कल्याण होगा।

यह भी पढ़ें:  भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: इन ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट चार्ज, यात्रियों को मिली राहत, देखें लिस्ट

Bihar Politics | Bihar News | सवाल दागते हैं, पूछते हैं, कहते हैं, विकास किया या नहीं किया…प्रति लीटर हो गया

ऐसे में फिर प्रशांत किशोर सवाल दागते हैं, पूछते हैं, कहते हैं अच्छा छोड़िए कि मोदी ने बिहार का विकास किया या नहीं किया। मोदी के आने से बिहार को फायदा हुआ या नहीं हुआ ये भी छोड़िए। मोदी के आने से घरेलू गैस सिलेंडर 1250 रुपए और पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया, ये बात भी छोड़ दीजिए।

Bihar Politics | Bihar News | हम आज से ही मोदी का झंडा लेकर चल देंगे

आज जितने भी मोदी के समर्थक हैं उन सबको खुली चुनौती देता हूं कि पिछले नौ सालों में मोदी ने अगर बिहार के लिए एक भी बैठक की है तो उस बैठक की खबर दिखा दीजिए। हम आज से ही मोदी का झंडा लेकर चल देंगे।

Bihar Politics | Bihar News | पिछले नौ सालों में अगर ये हुआ हो तो दिखाइए…दुर्दशा कहां से सुधरेगी बताइए

प्रशांत ने कहा, पिछले 9 सालों में मोदी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की है। आज फिर भी हम लोग जाकर भाजपा को वोट दे रहे हैं तो बिहार की दुर्दशा कहां से सुधरेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...