spot_img

Darbhanga Divisional News | Madhubani, Darbhanga, Samastipur में भूदान भूमि के Data होंगे 15 दिनों के भीतर Digitized, पढ़िए खबर का Darbhanga Maharaj के Land Connection

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Divisional News | Madhubani, Darbhanga, Samastipur में भूदान भूमि के Data होंगे 15 दिनों के भीतर Digitized। यही है अभी-अभी दरभंगा प्रमंडल की बड़ी खबर जिसमें पढ़िए खबर का Darbhanga Maharaj के Land Connection क्या हैं। क्या निर्देश दिए हैं दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार (Commissioner Manish Kumar) ने। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga Divisional News | भूदान की जमीन को लेकर बड़ी बैठक

जानकारी के अनुसार, आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयुक्त मनीष कुमार ने भूदान की जमीन को लेकर बड़ी बैठक की है। इसमें, 15 दिनों के भीतर डेटा डिजिटाइजेशन का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga Divisional News | दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिलों दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ कार्यशाला-सह-बैठक

आयुक्त मनीष कुमार (Commissioner Manish Kumar) की अध्यक्षता में 50वां (स्वर्णिम) भू-दान अधिसूचित वर्ष 2024 के अवसर पर दरभंगा प्रमंडल में भूदान से प्राप्त भूमि की अद्यतन स्थिति एवं विशेष भू-संरक्षण को लेकर दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिला के राजस्व से संबंधित अधिकारियों एवं जिलाधिकारी के साथ कार्यशाला-सह-बैठक का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

Darbhanga Divisional News | आयुक्त ने कहा कि तीनों जिला में भूदान से प्राप्त सभी भूमि, जिनमें दरभंगा महाराज की ओर से प्रदत्त जमीन भी शामिल है, का अंचलवार डिजिटाइजेशन 15 दिनों में

बैठक में जिलाधिकारी समस्तीपुर योगेंद्र सिंह, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा राजेश कुमार,आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार,अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी अनिल कुमार,तीनों जिला के अपर समाहर्ता, सभी डीसीएलआर,अंचलाधिकारी एवं तीनों जिला के भूदान मंत्री को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि तीनों जिला में भूदान से प्राप्त सभी भूमि, जिनमें दरभंगा महाराज की ओर से प्रदत्त जमीन भी शामिल है, का अंचलवार डिजिटाइजेशन 15 दिनों में किया जाए,जिसमें रैयत का नाम खाता खेसरा सहित अंकित किया जाए।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

Darbhanga Divisional News | प्रत्येक जिला में 500 से 700 एकड़ भूदान की जमीन उपलब्ध

बैठक में बताया गया कि प्रत्येक जिला में 500 से 700 एकड़ भूदान की जमीन उपलब्ध है, जिनके डाटा डिजिटाइजेशन हो जाने पर सबसे पहला लाभ होगा कि भूदान की अवशेष भूमि को निर्धन परिवारों के बीच वितरित किया जा सकेगा।

Darbhanga Divisional News | होंगे कई लाभ, सर्वे में होगा उनके नाम से अंकित

इससे दूसरा लाभ यह होगा की बहुत सारे भूदान की भूमि पर जो विवाद है तथा भूदाता के वंशज की ओर से ही पुनः उन जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। और नया खतियान भी अपने नाम से बनवा लिया गया है। वह सभी अवैध कब्जा को भी विमुक्त करवाया जा सकेगा। और तीसरा लाभ यह होगा कि जिसके नाम भूदान की जमीन का पर्चा दिया गया है उसके नाम पर सर्वे में अंकित करवाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Darbhanga Divisional News | लिए गए अधिकारियों से उनके मंतव्य, किए गए पाग,चादर और स्मृति चिह्न से सम्मानित

बैठक में तीनों जिला के भूदान मंत्री को भूदान से संबंधित संबंधित ब्यौरा उपलब्ध कराने तथा अंचलाधिकारियों, डीसीएलआर तीनों अपर समहर्ता व जिलाधिकारी समस्तीपुर से भी इस संबंध में मंतव्य लिया गया। उक्त अवसर पर कार्यशाला में आए सभी पदाधिकारीयों को पाग,चादर एवं स्मृति चिह्न से सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार एवं आयुक्त के सचिव की ओर से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate