spot_img

KK Pathak | Madhubani News | Benipatti News | पाठक जी का गजब का आदेश ! दो एचएम के दो-दो माह के वेतन काट स्कूल के बाउंड्री कराने का दिया फरमान

spot_img
- Advertisement -

ये है देशज टाइम्स की झलकी | अपर मुख्य सचिव केके पाठन ने बेनीपट्टी के आधे दर्जन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण बुनियादी विद्यालय अरेर, एनपीएस अरेर के एचएम और बेनीपट्टी के बीईओ के वेतन पर रोकशिक्षा विभाग के बीपीएम के 15 दिनों के वेतन काटने का निर्देशसरिसब मध्य विद्यालय की स्थिति देख काफी खुश हुए केके पाठकफोटो:बेनीपट्टी के सरिसब मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण करते एसीएस केके पाठक

- Advertisement -

बेनीपट्टी / मधुबनी देशज। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठन ने शुक्रवार को प्रखंड के करीब आधे दर्जन विद्यालयों का औचक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पायें जाने पर कई शिक्षकों व विभागीय पदाधिकारियों पर कार्रवाई का भी निर्देश दे दिया।

- Advertisement -

KK Pathak | Madhubani News | Benipatti News | एक साथ कई स्कूलों का किया मुआयना 

एसीएस केके पाठक ने बुनियादी विद्यालय अरेर, एनपीएस अरेर, मध्य विद्यालय भदुली, मध्य विद्यालय अरेर और मध्य विद्यालय सरिसब का औचक निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने सबसे पहले बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर अवस्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय एवं इसी विद्यालय के प्रांगण में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर हर एक कमरे और परिसर का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ पर घर आ रहे हैं? आपके लिए खुशखबरी! समस्तीपुर रेल मंडल ने बनाया 'मास्टर प्लान', अब नहीं होगी प्लेटफार्म पर भीड़ की भगदड़

KK Pathak | Madhubani News | Benipatti News | छात्र कल्याण योजना, रसोइयों से पूछताछ, पठन-पाठन का हाल 

स्कूल के भवन, शौचालय, एमडीएम, एमडीएम मेनू, साफ-सफाई, चहारदीवारी, शैक्षणिक गतिविधि, स्कूल की बाहरी जमीन आदि के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। स्कूल में संचालित छात्र कल्याण योजना की जानकारी ली। रसोइयों से पूछताछ की। छात्रों से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Vikramshila Setu विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! सिक्किम की BRO ने संभाला मोर्चा, 15 दिन में बदल जाएगी तस्वीर, जानिए आप पर क्या असर?

KK Pathak | Madhubani News | Benipatti News | गड़बड़ी मिलने पर बुनियादी विद्यालय और एनपीएस अरेर के एचएम के वेतन पर लगा दी रोक

अपर मुख्य सचिव पाठक ने अपनी स्थलीय जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर बुनियादी विद्यालय और एनपीएस अरेर के एचएम के वेतन पर रोक लगाने और दोनों के दो दो महीनें का वेतन काट विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण का निर्देश साथ चल रहे डीईओ राजेश कुमार को दिया।

KK Pathak | Madhubani News | Benipatti News | स्कूल से अनुपस्थित दो शिक्षकों का वेतन भी कर दिया बंद

साथ ही इस स्कूल से अनुपस्थित दो शिक्षकों का वेतन भी बंद रखने के निर्देश उन्होंने डीईओ को दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने बेनीपट्टी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनुराग दर्शन का 15 दिनों का वेतन भी उनके स्तर से विद्यालयों के संचालन में गड़बड़ी पाए जाने पर बंद करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur TMB University भागलपुर में बड़ा धमाका! एक झटके में 58 लोगों की नौकरी गई, विश्वविद्यालय का खौफनाक फैसला

KK Pathak | Madhubani News | Benipatti News | मधवापुर के बीईओ सह बेनीपट्टी के प्रभारी बीईओ मो. इशरार अहमद का वेतन भी कर डाला बंद

इसके साथ ही एसीएस ने अनुमंडल के मधवापुर के बीईओ सह बेनीपट्टी के प्रभारी बीईओ मो. इशरार अहमद का वेतन बंद करने का भी निर्देश डीईओ को दिया।

KK Pathak | Madhubani News | Benipatti News | स्कूल प्रबंधनों एवं शिक्षकों को चेतावनी दी

वहीं सरिसब मध्य विद्यालय में बच्चों से पठन पाठन के संबंध में पूछ और बच्चों से ताबड़तोड़ मिले जवाब से अपर मुख्य सचिव काफी खुश हुए। वहां से निकलने के बाद अपर मुख्य सचिव केके पाठक मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों की जांच करने के लिए निकल पड़े। जाते वक्त एसीएस पाठक ने स्कूल प्रबंधनों एवं शिक्षकों को चेतावनी दी कि वो पुनः इन स्कूलों की जांच करने के लिए आएंगे। यदि उस समय फिर से गड़बड़ी मिली तो लापरवाहों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छठ पर घर आ रहे हैं? आपके लिए खुशखबरी! समस्तीपुर रेल मंडल ने बनाया ‘मास्टर प्लान’, अब नहीं होगी प्लेटफार्म पर भीड़ की भगदड़

Samastipur Rail Mandal: समस्तीपुर रेल मंडल ने छठ महापर्व के लिए 13 प्रमुख स्टेशनों पर 50 लाख रुपये की लागत से अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाने का नया प्लान तैयार किया है। इससे लाखों यात्रि #SamastipurRail,#ChhathPuja,#BiharNews

Bhagalpur TMB University भागलपुर में बड़ा धमाका! एक झटके में 58 लोगों की नौकरी गई, विश्वविद्यालय का खौफनाक फैसला

Bhagalpur University: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने 58 शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। अनियमित नियुक्तियों पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। #BhagalpurUniversity,#TMBU,#BiharNews

Bhagalpur Vikramshila Setu विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! सिक्किम की BRO ने संभाला मोर्चा, 15 दिन में बदल जाएगी तस्वीर, जानिए आप पर क्या...

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त स्पैन की मरम्मत के लिए BRO की एक्सपर्ट टीम को सिक्किम से बुलाया गया है। 15-20 दिन में नया ट्रस ब्रिज #BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharInfrastructure

अरवल में घूसखोर कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार! जमीन के काम के लिए मांगे थे 20 हजार

Arwal Revenue Employee: अरवल में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। #ArwalNews,#BiharVigilance,#CorruptionArrest