back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | अलाव की आग ने फूंक डाले घर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News |अलाव की आग ने फूंक डाले घर। मामला, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के केवटगामा गांव का है जहां आग ने बीती रात तांडव मचाया। छोटी सी चिंगारी से बसा-बसाया घर राख में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि बीती शुक्रवार की रात उमेश राय के घर में आग लगने की घटना में घर जलकर राख हो गया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | अब उम्मीद सीओ अखिलेश कुमार पर जा टिकी है

जानकारी के अनुसार, अब उम्मीद सीओ अखिलेश कुमार पर जा टिकी है। हालांकि सीओ श्री कुमार ने आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल पहल तेज कर दी है। जहां गांव के उमेश राय के आवासीय घर में बगल में जल रहे अलाव से निकली चिंगारी ने आग के शोलों को ऐसा लहकाया है कि सबकुछ राख हो गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी, आगे आकर आग बुझाईं मगर

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बीती रात यह हादसा हुआ। घर के सारे लोग सो रहे थे। हालांकि, आग लगने की भनक लगते ही जब तक लोगों ने आग बुझाने की कोशिश में जुटे मगर तब तक सारी कोशिश व्यर्थ चली गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DM Kaushal Kumar की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, 3 दर्जन मामलों पर ऑन-स्पॉट एक्शन, भूमि विवाद के मुद्दे छाए रहे

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | उमेश राय के घर और सभी सामान जलकर खाक हो गए थे

तब तक उमेश राय के घर एवं उसमें रखे सभी सामग्री जलकर खाक हो गए थे। लेकिन लोगों की तत्परता से अगल बगल के अन्य घर जलने से बच गए। सरपंच बबन दास तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। उन्हें ढ़ांढ़स बढ़ाया।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | क्षति का हो रहा आंकलन, उम्मीद है

तत्काल सरपंच बबन दास ने इसकी जानकारी सीओ अखिलेश कुमार को दी। सीओ श्री कुमार ने राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप को घटना स्थल पर भेजा। अब राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप ने क्षति का आंकलन कर लिया है। सीओ को प्रतिवेदन सौंपा जाएगा। इसके बाद राहत के कार्य आगे बढ़ेंगे।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | फिलहाल, दो पोलीथिन और दो कंबल

वहीं घटना के बाद पंचायत के मुखिया छेदी राय भी आगे आकर पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए बीडीओ  किशोर कुमार से मिलकर दो पोलीथिन और दो कंबल दिलवाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कृतिका कामरा नेट वर्थ: कौन है टीवी की इस सुपरस्टार जोड़ी में सबसे अमीर, जानिए पूरी सच्चाई!

Kritika Kamra Net Worth: ग्लैमर की दुनिया में दौलत और शोहरत की चमक हमेशा...

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के गुमनाम हीरो जिसने ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया

T20 World Cup: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन ऐसे मुकाबले देखने को मिलते...

Assam News: हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का करारा हमला, कहा- ‘सबसे असफल CM और गृह मंत्री’

Assam News: असम की सियासी रणभूमि में इन दिनों बयानबाजी का तीर जमकर चलाया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें