back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga News | दरभंगा के BJP MLA Mishrilal Yadav के पुत्र पर थानाध्यक्ष को गोली मारने की FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | दरभंगा के BJP MLA Mishrilal Yadav के पुत्र पर थानाध्यक्ष को गोली मारने की FIR प्राथमिकी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी तेज कर दी है। 

- Advertisement -

Darbhanga News | BJP MLA Mishrilal Yadav | केवटी थाना में थानाध्यक्ष अनोज कुमार को गोली मारने एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव के बेटे धीरज यादव के खिलाफ दरभंगा केवटी थाना में थानाध्यक्ष अनोज कुमार को गोली मारने एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | BJP MLA Mishrilal Yadav | अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारने की धमकी दी है

केवटी थानाध्यक्ष अनोज कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गया है कि विधायक के पुत्र ने थानाध्यक्ष को फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार थाना की पुलिस आरोपी विधायक पुत्र धीरज यादव को गिरफ्तार करने ले लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News | BJP MLA Mishrilal Yadav | एक आरोपी लालधारी यादव को एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया था

बताया जाता है कि केवटी थाना क्षेत्र एक आरोपी लालधारी यादव को एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया था। बताया जाता है आरोपी लालधारी यादव के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इस मामले उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया था।

Darbhanga News | BJP MLA Mishrilal Yadav | छुड़ाने के लिए विधायक के पुत्र धीरज यादव थानाध्यक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे

इस आरोपी लालधारी यादव को छुड़ाने के लिए विधायक के पुत्र धीरज यादव थानाध्यक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे। जब थानाध्यक्ष द्वारा लालधारी यादव को नही छोड़ा गया। तब उनके मोबाइल पर लगभग 50 बार फोन कर छोड़ने का दबाव बनाया गया जब उसे नहीं छोड़ा गया तो धीरज यादव ने थानाध्यक्ष गोली मारने की धमकी दी गई है।

Darbhanga News | BJP MLA Mishrilal Yadav | मैं विधायक मिश्रीलाल यादव का बेटा बोल रहा हूं

दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा है कि रात्रि गस्ती दल में पुअनि अमृता सिंह व राजकुमार सिंह गस्ती के दौरान न्यायालय से अजमानतीय वारंटी केवटी थाना क्षेत्र के दरिमा निवासी लालधारी यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। इसके बाद से ही मेरे मोबाइल पर एक फोन आया उसने कहा कि मैं विधायक मिश्रीलाल यादव का बेटा बोल रहा हूं आपने जिस लालधारी यादव को गिरफ्तार किया है उसे आप छोड़ दीजिए।

Darbhanga News | BJP MLA Mishrilal Yadav | गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लाइन हाजिर करवाने तक की धमकी

जब हमने उनसे कहा कि यह न्यायालय का अजामन्तीय वारंटी है इसे नही छोड़ा जा सकता है।इसके बाद इन्होंने मेरे मोबाइल पर फोन करके गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लाइन हाजिर करवाने तक की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:  Delhi Police Terror Bust: दिल्ली पुलिस ने किया खतरनाक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, ISI और बांग्लादेश के कट्टरपंथी गुटों से जुड़े मकड़ी जाला के 8 संदिग्ध, पढ़िए... 'फ्री कश्मीर'
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 के मुकाबले में भारत की धमाकेदार शुरुआत, अर्शदीप ने बरपाया कहर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है! क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का महामुकाबला, प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026...

ब्रेकिंग न्यूज़! अमिताभ बच्चन का जलसा वाला रविवार फैंस के लिए बंद, बिग बी ने लिया बड़ा फैसला

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक चौंकाने...

T20 World Cup: भारत-अफ्रीका सुपर 8 जंग में सुंदर को मौका, दुबे ने झटके अहम विकेट!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! इंतज़ार की घड़ियाँ अब खत्म होने वाली हैं। 2026...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें