spot_img

Darbhanga News | Benipur News | ये दरभंगा भवन निर्माण विभाग क्या कर रहा है…?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News | ये दरभंगा भवन निर्माण विभाग क्या कर रहा है…? जहां, बेनीपुर में भवन निर्माण विभाग दरभंगा की अनोखी कार्यप्रणाली बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गणतंत्र दिवस के निमित्त झंडोतोलन के लिए निर्माणाधीन चबूतरा स्वतंत्रता दिवस तक भी तैयार होने की संभावना नहीं बन रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News | चबूतरा पर लगी राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को देखते ही जब एसडीओ शंभुनाथ झा बिफरे…

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर अनुमंडल परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी के झंडोतोलन कार्यक्रम के लिए जनवरी माह में चार लाख से अधिक की प्राक्कलित राशि से उक्त निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। इसे 24 जनवरी तक किसी तरह रंग रोगन तक का कार्य तो कर लिया गया। लेकिन उक्त चबूतरा पर लगाई गई राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को देखते ही अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा बिफर पड़े।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime की झूठी कहानी | दरभंगा में गोली लगने का बताया हमला, पुलिस ने खोल दी पोल! सच जानकर चौंक जाएंगे आप - पढ़िए - ' मेहरारू '

Darbhanga News | Benipur News | राष्ट्रीय प्रतीक को तो उखाड़ कर हटा लिया गया, लेकिन आज तक

और, कार्यपालक अभियंता को फोन लगाते हुए उक्त अशोक स्तंभ राष्ट्रीय प्रतीक को जो की कुरूप स्थिति में था को अविलंब बदलने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, अगले दिन उक्त राष्ट्रीय प्रतीक को तो उखाड़ कर हटा लिया गया, लेकिन आज तक उक्त चबूतरा पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का स्थापना नहीं हो सकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga School Sports दरभंगा के युवा खिलाड़ियों का जलवा! स्कूल प्रतियोगिता में मचाया धमाल, अब प्रमंडल पर निगाहें

Darbhanga News | Benipur News | अब स्वतंत्रता दिवस तक भी …

वैसे तो गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। अब आगे देखना है कि स्वतंत्रता दिवस तक भी उक्त चबूतरा का कार्य संपन्न हो पाता है कि नहीं। वैसे यह विभाग का अनोखी कार्यप्रणाली वर्षों से चर्चित रहा है कि काम पहले होता है और निविदा बाद में होती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! लूट, हत्या और अपहरण के 10 आरोपियों की जमानत रद्द, जानिए पूरा मामला

Darbhanga News | Benipur News | फोन नहीं उठाया…हो सकता है साहेब कहीं व्यस्त थे…

इस चबूतरा के संबंध में विभागीय सूत्र बताते हैं कि उक्त निर्माणाधीन चबूतरा का भुगतान लगभग हो चुका है। इस संबंध में पूछने पर जानकारी लेने का प्रयास कार्यपालक अभियंता के मोबाइल फोन पर कई बार की गई लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Murder गया में 50 साल की मूक-बधिर विधवा की नग्न लाश, क्या रेप के बाद सिलेंडर से ली जान? कमरे में चारों तरफ...

Gaya Murder: गया में 50 वर्षीय मूक-बधिर विधवा का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका है कि रेप के बाद गैस सिलेंडर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। #GayaCrime,#BiharPolice,#MurderInvestigation

हवा में ‘ आतंकी ‘ खून-खराबा: फ्लाइट में को-पायलट का कैप्टन पर चाकू से हमला, 14000 फीट नीचे गिरा विमान, 174 यात्रियों की जानिए...

Flydubai incident: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार, 30 सितंबर को खूनी संघर्ष हुआ। को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे विमान 14,000 फीट न #FlydubaiIncident,#MidAirChaos,#TabukAirport

Madhepura Murder मधेपुरा में खूनी खेल! घर के पास टेंट मजदूर को मारी 2 गोलियां, ऑन द स्पॉट मौत

Madhepura Murder: मधेपुरा में देर रात एक टेंट मजदूर बबलू मेहता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घर से 100 मीटर पहले सीने में दो गोलियां मारी गईं। #MadhepuraMurder,#BiharCrime,#ChausaNews

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: हर साल करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों उजड़ रहे आशियाने?| CM Samrat ने मांगी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा...

Bihar Flood: बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ एक स्थायी संकट है। 2020 से अब तक 5000 करोड़ से ज्यादा खर्च होने के बावजूद गांव डूब रहे हैं, तटबंध टूट रहे हैं। लाखों लोग प्रभावित #BiharFlood,#FloodCrisis,#BiharNews