spot_img

Bihar Crime News | Bihar News | आठ ट्रैक्टर ट्रोली पर भारत का प्रतिबंधित 1.34 करोड़ की Chinese लहसुन Nepal Border से जब्त

spot_img
- Advertisement -
Bihar Crime News | Bihar News | आठ ट्रैक्टर ट्रोली पर भारत का प्रतिबंधित 1.34 करोड़ की Chinese लहसुन Nepal Border से जब्त किया गया है। पटना से बड़ी खबर है जहां भारत में प्रतिबंधित एक करोड़ 34 लाख क़ीमत के चाइनीज लहसुन को सीमा शुल्क ने ज़ब्त किया है। फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Bihar Crime News | Bihar News | बॉर्डर चौक सिकटा में अवैध रूप से तस्करी

जानकारी के अनुसार, सीमा शुल्क, आयुक्तालय पटना के अंतगर्त सीमा शुल्क मोतिहारी, प्रमंडल के अधिकारियों की ओर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर चौक सिकटा में अवैध रूप से तस्करी कर भारतीय सीमा में नेपाल से लाए जा रहे आठ ट्रैक्टर के ट्रोली पर लदे लगभग 64 हजार किलोग्राम विदेशी लहसून को एसएसबी के अधिकारियों के सहयोग से सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जब्त किया है।

Bihar Crime News | Bihar News | भारत सरकार की ओर से चाइनीज लहसून का आयात पूर्णतः प्रतिबंधित है

भारत सरकार की ओर से चाइनीज लहसून का आयात पूर्णतः प्रतिबंधित है। क्योंकि, इसमें हानिकारक फंगस (एम्बेलिसिया एली) पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिये काफी हानिकारक हैं।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Bihar News | इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं

उपरोक्त जब्त किये गये लहसून चाइनीज मूल के बताए जा रहे हैं जिसका मूल्य अनुमानतः 1 करोड़ 34 लाख के करीब बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। ये सारी कार्रवाई डॉ. यशोवर्धन पाठक, आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) पटना के निर्देश पर मोतिहारी प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त रोहित खरे के नेतृत्व में की गई। इसमें आनंद कुमार, अधीक्षक एवं अभिनव कुमार, निरीक्षक शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में CD Ratio ने रचा इतिहास: 60% पार कर दी आर्थिक तरक्की की नई उड़ान!

Bihar Crime News | Bihar News | तस्करों की ओर से भारत-नेपाल की खुली सीमा का गलत इस्तेमाल

आयुक्त ने आगे बताया कि तस्करों की ओर से भारत-नेपाल की खुली सीमा का गलत इस्तेमाल कर देश को आर्थिक क्षति पहुंचाने के प्रयास को रोकने हेतु पटना कस्टम्स पूरी तरह सक्षम और मुस्तैद हैं। आने वाले समय में इस तस्करी निरोधी अभियान को और गति तथा सख्ती मिलेगी।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Bihar News | बेहतर समन्वय पर जोर

साथ ही संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य विभागों यथा एसएसबी, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले का भी सीमा शुल्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक काम में भविष्य में भी बेहतर समन्यवय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्ण विराम लग सके।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Service: बिहार में BSRTC का बड़ा तोहफा: जुलाई से शुरू होगी 149 नई बिहार बस सेवा, जानें रूट्स और खासियत
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...