spot_img

Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | मणिपुर में हिंसा बेकाबू…उपायुक्त और एसपी कार्यालय आग के हवाले, 3 प्रदर्शनकारियों की झड़प के दौरान मौत, बरसे पत्थर, कई दर्जन जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | मणिपुर में हिंसा बेकाबू…उपायुक्त और एसपी कार्यालय आग के हवाले, 3 की मौत, बरसे पत्थर, कई दर्जन जख्मी। हालात बिल्कुल मणिपुर में बेकाबू है। बीती रात से फिर हालात बिगड़ गए। करीब 400 लोगों की भीड़ ने चुराचांदपुर में एसपी ऑफिस पर हमला कर दिया। इस भड़की हुई भीड़ ने ऑफिस को आग लगाने की कोशिश की और पत्थर भी बरसाए।

- Advertisement -


- Advertisement -

Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | झड़प में तीन प्रदर्शनकारियों की जान चली गई है

जानकारी के अनुसार, चुराचांदपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हिंसक भीड़ के साथ हुई झड़प में तीन प्रदर्शनकारियों की जान चली गई है। वहीं, 35 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए हैं। सशस्त्र उग्रवादियों के साथ मिलकर निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी करने में कथित रूप से शामिल एक पुलिस हेड कांस्टेबल के निलंबन के बाद शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया।

- Advertisement -


Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | कार्यालयों को किया आग के हवाले

इस दौरान हिंसा पर आमादा भीड़ ने चुराचांदपुर में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही दोनों दफ्तरों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज फाड़ दिए। उल्लेखनीय है कि चुराचांदपुर में लगभग 400 लोगों ने गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar NEET News: बिहार नीट परीक्षा: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब IAF करेगा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा! जानिए - Darbhanga, Madhubani, Bhagalpur समेत किन जिलों में है क्या तैयारी!


Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | हेड कांस्टेबल के निलंबन के कुछ घंटे बाद हिंसा भड़की

मणिपुर पुलिस ने आज (शुक्रवार) सुबह बताया कि एक वीडियो में कथित तौर पर हथियारबंद लोगों के साथ दिख रहे। जिला पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के निलंबन के कुछ घंटे बाद हिंसा भड़की। भीड़ ने सबसे पहले चुराचांदपुर एसपी कार्यालय पर हमला किया।


Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | नियंत्रण के लिए आंसू गैस के गोले दागकर उचित जवाब दिया

मणिपुर पुलिस ने एक्स हैंडल पर कहा, “लगभग 300-400 की संख्या में भीड़ ने एसपी चुराचांदपुर के कार्यालय पर धावा बोलने का प्रयास किया तथा पथराव किया। आरएएफ

सहित सुरक्षा बल नियंत्रण के लिए आंसू गैस के गोले दागकर उचित जवाब दिया। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।” चुराचांदपुर के एसपी शिवानंद सुर्वे की ओर से हेड कांस्टेबल सियामलाल पॉल को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया।


Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | करीब 400 लोगों ने एसपी और डीसी ऑफिस पर धावा बोला

एक अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर में गुरुवार रात करीब 400 लोगों ने एसपी और डीसी ऑफिस पर धावा बोल दिया। इस दौरान भीड़ ने सरकारी परिसर में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ भी की। अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों लोग कार्यालय के कमरों में घुस गए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  Kathmandu Judicial News: नेपाल सुप्रीम कोर्ट में मचा हड़कंप! मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर नया मोड़


Manipur Violence | Manipur SP Office Attack | हिंसा के कारण वहां की स्थिति नाजुक बनी हुई है

मणिपुर में जारी हिंसा के कारण वहां की स्थिति नाजुक बनी हुई है। राज्य में गुरुवार को एक बार फिर से हिंसा भड़क गई, जिससे वहां की स्थिति खराब हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर में गुरुवार रात करीब 400 लोगों ने एसपी और डीसी ऑफिस पर धावा बोल दिया। इस दौरान भीड़ ने सरकारी परिसर में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ भी की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt