back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | Lalu Yadav Big Statement On Nitish Kumar | तेरा इंतजार आज भी है… नीतीश और लालू की दोस्ती नहीं टूटेंगी…बोले लालू, नीतीश आएंगें तो अंगना सजाऊंगा… खुला है….उनके लिए हमारा दरवाजा, खुला ही रहेगा…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Lalu Yadav Big Statement On Nitish Kumar | तेरा इंतजार आज भी है… नीतीश और लालू की दोस्ती नहीं टूटेंगी…बोले लालू, नीतीश आएंगें तो अंगना सजाऊंगा… खुला है….उनके लिए हमारा दरवाजा, खुला ही रहेगा…। ऐसे में, दो दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके।

- Advertisement -


- Advertisement -

CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | लालू यादव और तेजस्वी को अभी भी नीतीश कुमार का इंतजार है

लालू यादव और तेजस्वी को अभी भी नीतीश कुमार का इंतजार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का फिर बड़ा बयान सामने आया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे कभी बंद नहीं होते हैं।

- Advertisement -

नीतीश कुमार जब भी आना चाहे वह आ जाएं। हम उनका स्वागत करेंगे। उनके लिए मेरा अंगना खुला है। दरवाजे खुले हैं। वैसे, इस बयान के बाद बिहार की राजनीति एकबार फिर से हॉट हो गई है।


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | तेजस्वी की तरफ से जेडीयू को खुले ऑफर के बाद लालू के ताजा बयान से यह साफ हो रहा है कि

विधानसभा में तेजस्वी की तरफ से जेडीयू को खुले ऑफर के बाद लालू के ताजा बयान से यह साफ हो रहा है कि आरजेडी नीतीश या जेडीयू पर हमला करने के बदले उनको वापस लाने की रणनीति पर काम कर रही है। लालू का बयान तेजस्वी की बात को उसी दिशा में आगे बढ़ाता है।


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | जिससे 2025 में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ सके

लालू और तेजस्वी इस कोशिश में दिख रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में नीतीश भले ना लौटें लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले लौट आएं जिससे 2025 में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ सके और तेजस्वी की ताजपोशी का रास्ता आसान हो।


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | मगर, राजद में उनके लिए दरवाजा आज भी खुला है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया। साथ ही कह भी दिया, अब हमेशा के लिए वो एनडीए के हो गए। अब उधर (महागठबंधन) कभी नहीं जाएंगे। मगर, राजद में उनके लिए दरवाजा आज भी खुला है। उनके लिए राजद के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। अभी भी खुला है। यह बात कोई और नहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) कह रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार को खुला ऑफर दे दिया है।


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | नीतीश ने लालू और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर

इससे पहले कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नई सरकार बनने के बाद पहली बार एक साथ हुए। दोनों बड़े और छोटे भाई एक दूसरे से पूरे गर्मजोशी के साथ मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर उनका हालचाल पूछा। उनके पास ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी खड़े थे। वह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुस्कुराते हुए मिले। अच्छी बात यह रही कि इस मुलाक़ात के बीच मुस्कुराते हुए दिखे और दोनों दिग्गज नेताओं के बीच किसी तरह की कोई तल्खी नहीं दिखाई दी।

यह भी पढ़ें:  Naravane Book Leak: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देश के लिए खतरे की घंटी!


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | हमलोग नहीं सोचे थे कि नीतीश कुमार ऐसा करेंगे

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला रहता है। आएंगे तो देखेंगे। कल मिले थे। बधाई दे दी है। हालांकि लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को पाला बदलने की आदत है। हमलोग नहीं सोचे थे कि नीतीश कुमार ऐसा करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: बिहार में बिजली बिल पर लगने वाला चक्रवृद्धि ब्याज अब होगा माफ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली में काफी भीड़ है, हम लोग जीतेंगे

वहीं आरजेडी सुप्रीमो ने किसान आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि हमलोग किसान आंदोलन के साथ हैं। किसानों को पूरा समर्थन है। रोजी और रोजगार खत्म हो गया है। लालू ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली में काफी भीड़ है, हम लोग जीतेंगे।


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | उधर दिक्कत हो तो हम लोग हैं

विधानसभा में नीतीश की अगुवाई में एनडीए सरकार के विश्वास मत पर बहस के दौरान तेजस्वी यादव ने सदन में ही कहा था कि उधर दिक्कत हो तो हम लोग हैं। तेजस्वी ने अपने भाषण में नीतीश को लेकर कोई गुस्सा का इजहार भी नहीं किया था और सम्मान के साथ उनके बारे में बात की कि पता नहीं क्यों चले गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar School Water: बिहार के सरकारी स्कूलों में पानी की किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने दिए सख्त निर्देश!


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | तेजस्वी का यह कहना नीतीश को एक खुला संदेश है कि आप चाहें तो

हमें कह देते कि मंत्रियों से दिक्कत है तो हम लोग बाहर से समर्थन दे देते। तेजस्वी का यह कहना नीतीश को एक खुला संदेश है कि आप चाहें तो हम बाहर से समर्थन दे सकते हैं लेकिन बीजेपी का साथ छोड़ दीजिए। विधानसभा में भी तेजस्वी ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि मुख्यमंत्री जी को जब कभी भी हमारी जरूरत पड़े तो हम सदा आपके लिए तैयार मिलेंगे।


CM Nitish Kumar| Lalu Prasad Yadav | Bihar News | Bihar Politics | सत्ता परिवर्तन के बाद भी लालू और तेजस्वी नीतीश के खिलाफ अभी हमलावर नहीं हैं

यही कारण है कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी लालू और तेजस्वी नीतीश के खिलाफ अभी हमलावर नहीं हैं, क्योंकि उनको इस बात की उम्मीद है कि भाजपा के साथ सीएम नीतीश की विचारधारा ज्यादा दिन तक एडजस्ट नहीं कर पाएगी और वह फिर हमारी तरफ आ जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट: डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, जानें पूरी जानकारी

India Post Recruitment: डाक विभाग में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के...

T20 World Cup 2026 में ईशान और हार्दिक का धमाका, नामीबिया को मिला विशाल लक्ष्य!

T20 World Cup 2026: दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आज एक रोमांचक मुकाबले का...

Mrunal Thakur ने धनुष संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच्चाई!

Mrunal Thakur ने धनुष संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है...

Stock Market: आईटी शेयरों की बिकवाली से बाजार में भारी गिरावट

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन एक बड़ी उथल-पुथल देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें