back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | ब्राह्मण एसपी को हटाओ या मेरा इस्तीफा लो…विधायक गोपाल मंडल ने जड़े कई आरोप…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | ब्राह्मण एसपी को हटाओ या मेरा इस्तीफा लो…विधायक गोपाल मंडल ने जड़े कई आरोप…। भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने आज cm nitish kumar को खुलेआम कह दिया या तो उस ब्राह्मण एसपी को हटाइए नहीं तो हम जदयू से अलग हो जाएंगें।

- Advertisement -

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | नवगछिया के एसपी पुरण झा को नहीं हटाया गया तो वे जदयू पार्टी से इस्तीफा दे देंगे

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पुरण झा को नहीं हटाया गया तो वे जदयू पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। यही नहीं उन्होंने प्रदेश के डीजीपी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि डीजीपी आर भट्टी भी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी हैं।

- Advertisement -

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | नवगछिया के एसपी पुरण झा इस शराबबंदी में भी नियमित रूप से शराब पीते हैं

वर्तमान नौगछिया एसपी पूरण झा के बारे में उन्होंने कहा कि झा इस शराबबंदी में भी नियमित रूप से शराब पीते हैं। और तो और उनके चरित्र पर भी सवाल उठाते हुए मंडल ने उनपर आरोप लगाया कि झा लड़कियों की भी डिमांड करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Modi का कांग्रेस पर तीखा वार: 'कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?' मेरठ से भरी हुंकार

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान

दरअसल,भागलपुर के नवगछिया में एक लापता महिला का दो दिन बाद शव मिलने के बाद हड़कंप मचा। लोगों ने जमकर बवाल काटा। गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले को शांत कराने के लिए खुद एसपी निगरानी रख रहे हैं। वहीं इस मामले पर जब सियासत गरमाई तो विधायक गोपाल मंडल ने विवादित बयान दिया जिसमें गोपाल मंडल ने इस घटना के लिए एसपी पूरण झा को जिम्मेदार ठहराया है। गोपाल मंडल ने एसपी पूरण झा पर ब्राह्मण समाज को बचाने का आरोप लगाया है।

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | यही चीज़ें अगर ब्राह्मण वर्ग के साथ घटित होता तो दूसरा माजरा देखने को मिलता

जदयू नेता गोपाल मंडल ने खुद को अतिपिछड़ों का नेता बताते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में हाल में एक अतिपिछड़ा वर्ग की महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या भी कर दी गयी, लेकिन इस बाबत पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यही चीज़ें अगर ब्राह्मण वर्ग के साथ घटित होता तो दूसरा माजरा देखने को मिलता। मंडल ने पिछली बातों को कुरेदते हुए कहा कि मनोज मंडल नाम के एक शख्स को यादव समाज के किसी दबंग ने मार डाला था और उस समय भी कोई कार्रवाई नहीं देखी गयी थी।

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | जब मेरी इज्जत ही नहीं बचेगी तो पद पर रहकर क्या करेंगे

जब मेरी इज्जत ही नहीं बचेगी तो पद पर रहकर क्या करेंगे। गोपाल मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ब्राह्मण समाज के कारी ठाकुर के यहां दूध पहुंचाने गई थी और उसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Bihar Political News | JDU MLA Gopal Mandal | उन्होंने लालू राबड़ी सरकार की भी खूब सराहना की

मंडल ने अपने बयान देने के इस क्रम में कई बार अपशब्दों का भी प्रयोग किया। मंडल ने कहा कि अगर जल्द ही नवगछिया एसपी को नहीं हटाया गया तो वे इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जहां सम्मान नहीं, वहां रह के क्या फायदा। इस दौरान उन्होंने लालू राबड़ी सरकार की भी खूब सराहना की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप में ‘SKY’ के लिए दीवानगी की नई मिसाल!

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर जब भी 'SKY' यानी सूर्यकुमार यादव उतरते हैं,...

EPFO: 50,000 रुपये सैलरी पर ऐसे पाएं रिटायरमेंट में 5.5 करोड़ का फंड!

EPFO: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सिर्फ काम करना ही काफी नहीं, बल्कि...

T20 World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8: कब, कहां और कैसे देखें सीधा प्रसारण?

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है! आईसीसी टी20 विश्व...

CMA Exam जून 2026: आईसीएएमएआई ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया

CMA Exam: कॉस्ट अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें