back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | डूबने से केवटगामा में 4 साल के बच्चे की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | डूबने से केवटगामा में 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है। मामला, कुशेश्वरस्थान पूर्वी का है जहां बड़ा हादसा हुआ है। यहां डूबने से एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | केवटगामा दिघिया टोला में हादसा

हादसा केवटगामा दिघिया टोला का है जहां बीती रविवार की शाम मौत से कोहराम मचा है। डूबने से एक बच्चे गांव के ही रोशन कुमार मुखिया के चार साल के पुत्र देव कुमार मुखिया उर्फ देवा की मौत हो गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | शौच करने गया था। मगर, काफी देर तक वह घर नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार, देव कुमार टोला के बगल स्थित पोखर के किनारे शौच करने गया था। मगर, काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन चिंतित हुए। उसकी खोज शुरू हुई। इस देखते ही देखते रात हो जाने के कारण परिजन उसे कहीं तलाश नहीं कर पाए। सुबह उसकी लाश मिली है। बताया जाता है कि शौच के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया। और, डूबने से उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गुरुकुल क्लासेज में 10वीं छात्राओं का शानदार फेयरवेल... टॉपर्स को मान-सम्मान, पढ़िए गुरुकुल क्लासेज का ज्ञान...पाग, चादर प्रतीक चिन्ह, शील्ड, मेडल और चॉकलेट... यही तो है सफलता- बेहतर परिणाम की गारंटी

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | रात भर परेशान परिजनों को यह जानकारी सुबह लगी जब

जानकारी के अनुसार, रात भर परेशान परिजनों को यह जानकारी सुबह लगी जब ग्रामीणों के सहयोग से पोखर के जलकुंभी को हटाने पर देवा की वहीं लाश पड़ी मिली। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोखर से बाहर निकाला गया।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | स्वजनों में कोहराम, सीओ से पीड़ित परिवार को बड़ी उम्मीद

सरपंच बबन दास के सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा है।  मां रो-रोकर बेहाल है। गांव में सन्नाटा पसरा है। देवा की मां संजीता कुमारी ने घटना की लिखित आवेदन पूर्वी सीओ को देते हुए मुआवजा की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कृतिका कामरा नेट वर्थ: कौन है टीवी की इस सुपरस्टार जोड़ी में सबसे अमीर, जानिए पूरी सच्चाई!

Kritika Kamra Net Worth: ग्लैमर की दुनिया में दौलत और शोहरत की चमक हमेशा...

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के गुमनाम हीरो जिसने ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया

T20 World Cup: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन ऐसे मुकाबले देखने को मिलते...

Assam News: हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का करारा हमला, कहा- ‘सबसे असफल CM और गृह मंत्री’

Assam News: असम की सियासी रणभूमि में इन दिनों बयानबाजी का तीर जमकर चलाया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें