back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | ‘MY’ नहीं ‘BAAP’ की पार्टी भी है RJD

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

तेजस्वी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी पर लगने वाले आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं राजद माई (MY) की पार्टी है, लेकिन आज उन लोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (MY) की पार्टी है बल्कि ये बाप (BAAP) की पार्टी है। B का मतलब – बहुजन, A का मतलब अगड़ा, A का मतलब आधी आबादी, P का मतलब पुअर या गरीब की पार्टी है। हमलोग A टू Z वाले लोग हैं। सभी बहुजन आ गए, सभी अगड़ा लोग आ गए, आधी आबादी सभी महिलाएं आ गईं, सभी पूअर हमारे गरीब आ गए। तो ये माय के साथ ही साथ बाप की भी पार्टी है।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | नीतीश जी फिर नही बदलेंगे इसकी गारंटी लेगा बीजेपी

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी वाला कहता है मोदी की गारंटी है। बीजेपी बताए कि नीतीश जी की गारंटी लेंगे। नीतीश जी फिर नही बदलेंगे इसकी गारंटी लेगा बीजेपी। नीतीश कुमार एक साल में तीन तीन बार पलटी मारे।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | हमने सरकार में रहते हुए यानी 17 महीने में जो काम किया है वह 17 सालों में नहीं हुआ

वही इस यात्रा पर निकलने से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमने सरकार में रहते हुए यानी 17 महीने में जो काम किया है वह 17 सालों में नहीं हुआ है। अब हम यही

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | बताएंगे कि बिहार के विकास के लिए क्या कुछ जरूरी है

बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें यह बताएंगे कि बिहार के विकास के लिए क्या कुछ जरूरी है। उन्हें यह बतलाएंगे कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जनमत को यानी जनता के मत को पैर की जूती समझते हैं। लेकिन मैं और मेरी पार्टी यह होने नहीं देगी और पुरे बिहार का विकास करेगी।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | तेजस्वी ने नौकरी का वादा भी दोहराया

तेजस्वी ने नौकरी का वादा भी दोहराया। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि सरकार बनी तो 10 लाख नौकरी देंगे। 2020 में हमें षड्यंत्र से हरवाया गया। हमने अबतक 5 लाख नौकरियां दिलवाने का काम किया और हमने देश भर में रिकॉर्ड कायम किया।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | हमने बिहार में बड़ी लकीर की खींच दी है

तेजस्वी ने कहा कि हमने बिहार में बड़ी लकीर की खींच दी है। अब जो भी बात करेगा वो नौकरी की बात करेगा। सत्ता मे रहेंगे तो आपके लिए काम करेंगे, विपक्ष मे रहेंगे तो आपकी आवाज उठाएंगे।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | यह यात्रा तेजस्वी यादव के लिए महत्वपूर्ण

यह यात्रा तेजस्वी यादव के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी की संभावनाओं को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | ‘जन विश्वास यात्रा’ के जरिए हम लोगों को यह बताएंगे कि हमने क्या कुछ किया है

उन्होंने कहा कि जनता हमारी मालिक है और हम उनके बीच जा रहे हैं। ‘जन विश्वास यात्रा’ के जरिए हम लोगों को यह बताएंगे कि हमने क्या कुछ किया है। पूरा भरोसा है कि जनता ने जिस प्रकार से हमारे पिता और हमारी पार्टी को समर्थन, प्यार और आशीर्वाद देने का काम किया है। जनता ने हमें लगातार पिछले दो विधानसभा चुनाव में बहुमत देकर सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | न कोई विजन, ना गठबंधन बदलने का कोई रीजन

उधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं भी नहीं है और ना ही गठबंधन बदलने का कोई उचित रीजन है। आज मैं अपने माता की ममता, पिता की क्षमता और पत्नी की उत्तमता और लोक धर्म की प्रधानता के साथ जनता के बीच जा रहा हूं। मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता का समर्थन हमें मिलेगा और हम जनमत का इज्जत करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Patna High Court का बड़ा फेरबदल: Darbhanga समेत Bihar के कई जिलों के जज बदले, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप में ‘SKY’ के लिए दीवानगी की नई मिसाल!

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर जब भी 'SKY' यानी सूर्यकुमार यादव उतरते हैं,...

EPFO: 50,000 रुपये सैलरी पर ऐसे पाएं रिटायरमेंट में 5.5 करोड़ का फंड!

EPFO: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सिर्फ काम करना ही काफी नहीं, बल्कि...

T20 World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8: कब, कहां और कैसे देखें सीधा प्रसारण?

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है! आईसीसी टी20 विश्व...

CMA Exam जून 2026: आईसीएएमएआई ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया

CMA Exam: कॉस्ट अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें