spot_img

Bihar News | बिहार के दो मजदूरों की Chennai में अपराधियों ने चलती ट्रेन से फेंका, एक की मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | बिहार के दो मजदूरों की Chennai में अपराधियों ने चलती ट्रेन से फेंका, एक की मौत…मामला मोतिहारी से जुड़ा है जहां के 2 मज़दूरों को चेन्नई तमिलनाडु में चलती ट्रेन में पहले पीटा गया फिर दोनों को नीचे फेंक दिया। इस घटना में एक मज़दूर की मौत हो गई। दूसरे का जबड़ा टूट गया। वह गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में स्थानीय मजदूरों से दोनों का विवाद हुआ था।

- Advertisement -

Bihar News | बिहार के 2 मजदूरों के साथ चलती ट्रेन में बड़ी घटना हुई है

बिहार के 2 मजदूरों के साथ चलती ट्रेन में बड़ी घटना हुई है। इन मजदूरों को पहले पीटा गया, फिर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। ये मजदूर बिहार से तमिलनाडु मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इनमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र से मजदूरी करने जा रहे मजदूरों को पिटाई कर ट्रेन से फेंका गया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

Bihar News | जब मजदूरों को ट्रेन से फेंका गया, तो उनमें से एक बिजली के तारों की चपेट में आ गया

जब मजदूरों को ट्रेन से फेंका गया, तो उनमें से एक बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मजदूर ने इलाज के दौरान तमिलनाडु के विल्लुपुरम अस्पताल में आखिरी सांस ली। मृतक मजदूर की पहचान कवलपुर के दीनानाथ महतो के पुत्र मोहन महतो (35) के रूप में हुई है। जख्मी मजदूर उसी गांव के छोटेलाल महतो का पुत्र सुरेंद्र महतो है। मृतक मजदूर का शव सोमवार को चेन्नई से आने पर उसके घर पर हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

Bihar News | पिटाई के बाद मोहन महतो को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया

स्थानीय मुखिया विनय कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत के कवलपुर के रहने वाले मोहन महतो और सुरेंद्र महतो 4 फरवरी को मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु गए थे। वह ट्रेन से जा रहे थे। विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में लोकल मजदूरों के साथ उनकी लड़ाई हो गई। इसी दौरान पिटाई के बाद मोहन महतो को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।

Bihar News | मजदूर सुरेंद्र को भी बुरी तरह पीटा गया और ट्रेन से फेंका गया

वह बिजली के तार से टकराकर बुरी तरह झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरे मजदूर सुरेंद्र को भी बुरी तरह पीटा गया और ट्रेन से फेंका गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी है और उसका जबड़ा टूट गया है। वह बोल नहीं पा रहा है। इलाज जारी है। इस मामले में विल्लुपुरम थाना में दुर्घटना की एफआईआर दर्ज हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Horn News: बिहार में अब नहीं बजेंगे तेज हॉर्न! सरकार का बड़ा एक्शन, क्या आप भी हैं सावधान?

बिहार में अब वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न और मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ सख्त अभियान चलेगा। सरकार ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन मालिकों#BiharNews,#HornAction,#NoisePollution

Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अभ्यास मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई की इस पारी से स्थानीय क्रिकेट में नई उम्मीदें जगी#SamastipurCricket,#AshirwadSuryavanshi,#BiharSports

Bihar Police News: बड़ी खबर! बिहार पुलिस में लौट रहा जोनल सिस्टम, अपराधियों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था सुधरेगी!

बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! सम्राट चौधरी सरकार ने सात साल पहले खत्म की गई जोनल व्यवस्था को फिर से बहाल करने का फैसला किया है। इससे फील्ड पुलिसिंग मजबूत होगी, अप#BiharPoliceNews,#SamratChaudhary,#BiharGovernment

Patna Zoo News: पटना चिड़ियाघर में नई रौनक! मैसूर से आ रहा नर जिराफ, जानें क्यों है खास?

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में जल्द ही मैसूर चिड़ियाघर से एक नर जिराफ आने वाला है। यह कदम जिराफों के प्रजनन स्टॉक को मजबूत करेगा और आनुवंशिक विविधता बढ़ाएग#PatnaZooNews,#GiraffeTransfer,#BiharNews