मई,19,2024
spot_img

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar Assembly Deputy Speaker | Bihar News | बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष से महेश्वर हजारी का इस्तीफा, अब अटकलें बड़ी हैं…?

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar Assembly Deputy Speaker | Bihar News | बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष से महेश्वर हजारी दिया इस्तीफा, अब अटकलें बड़ी हैं…? विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपना पद छोड़ दिया है। विधान सभा के द्वारा जारी किया गये नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गयी है। वही मीडिया बातचीत में महेश्वर हजारी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद को स्वेच्छा से छोड़ा है।

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News |  मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर महेश्वर हजारी का इस्तीफा स्वीकार किये जाने की जानकारी दी गयी है। विधानसभा सचिवालय के पत्र में कहा गया है कि उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने खुद अपने पद का त्याग कर दिया है।

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News | साथ ही अटकलों को बाजार भी गर्म हो गया है

विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू नेता महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अटकलों को बाजार भी गर्म हो गया है। उन्होंने बताय कि मुख्यमंत्री से  विचार विमर्श के बाद ही पद से इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News | ‘क्या अब आप कोई मंत्री पद संभालेंगे’, इस सवाल को…

‘क्या अब आप कोई मंत्री पद संभालेंगे’, इस सवाल को नकारते हुए उन्होंने जवाब दिया कि ऐसी कोई बात फिलहाल तो नहीं है। उन्होंने कहा कि हम आलाकमान के समर्पित सिपाही हैं , इसलिए मुख्यमंत्री के विचार विमर्श पर ही कोई कदम उठाते हैं। यदि मुख्यमंत्री की इच्छा होगी तो निश्चित रूप से मंत्री पद के निर्वहन किए लिए भी तैयार हैं।

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News | देश के सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि

देश के सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि महेश्वर हजारी को एक बार फिर से नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बता दें कि बीते माह के अंत में प्रदेश में जदयू-राजद के महागठबंधन वाली सरकार गिर गई थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News | जदयू-भाजपा की नई सरकार बनने के बाद भी सियासी अटकलों का यह सिलसिला अब भी जारी

इसके बाद से ही प्रदेश के सियासी माहौल में चर्चा और अटकलों का दौर जारी है। जदयू-भाजपा की नई सरकार बनने के बाद भी सियासी अटकलों का यह सिलसिला अब भी जारी है। हालांकि, जानकार यह भी मानते हैं कि जल्द ही महेश्वर हजारी मीडिया से बात करके इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट कर सकते हैं।

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News | बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन

बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन (अधिसूचना) में कहा गया है कि महेश्वर हजारी, उपाध्यक्ष, बिहार विधान सभा ने दिनांक 21 फरवरी, 2024 के पूर्वाह्न से अपने पद का त्याग कर दिया है। महेश्वर हजारी जनता दल (यू) से कल्याणपुर (अजा) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News | जदयू के चार बार विधायक रहे हैं

वे जदयू के चार बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2005 में राजनीति में प्रवेश करने के बाद उन्होंने फरवरी, 2005 नवम्बर, 2005 नवम्बर, 2015, नवम्बर, 2020 में चार बार विधानसभा का चुनाव जीता है। वे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी एवं लोक जनशक्ति पार्टी तथा समता पार्टी के समय से ही अनेक बार विभिन्न आन्दोलनों में प्रदर्शन में शामिल रहे और पिछले लम्बे अरसे से जदयू से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

Maheshwar Hazari Resigns | Bihar News | वर्ष 2009 में वे लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए, अब ऐसी चर्चा है कि

वहीं वर्ष 2009 में वे लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष के अतिरिक्त महेश्वर हजारी नगर विकास एवं आवास विभाग, भवन निर्माण विभाग, योजना एवं विकास विभाग,उद्योग विभाग आदि के मंत्री भी रह चुके हैं। ये जानकारी मिल रही है कि महेश्वर हजारी को मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्री बनाया जा सकता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें