

मुख्य बातें: चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है़, आरोपित पक्ष के कोचिंग संस्थान भी तोड़े जाएंगे : एसपी सुशील कुमार, एसएचओ को बंधक बनाने मामले की जांच के लिए गुरुवार को ढ़ंगा पहुंचे एसपी सुशील कुमार, दोनों पीड़ित बच्ची रूबी साक्षी से की बात, देशज टाइम्स फोटो : अरेर थाना परिसर में एसपी, बेनीपट्टी व सदर डीएसपी एवं अन्य तथा जानकारी देतीं पीड़ित बच्ची साक्षी व रूबी
बेनीपट्टी के अरेर थाना क्षेत्र के ढ़ंगा में मारपीट की सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पहुंचे महिला थानाध्यक्ष व दलबल को बंधक बनाने मामले में पुलिस ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है।
Madhubani News | Benipatti News | मधुबनी के पुलिस कप्तान सुशील कुमार ढ़ंगा पहुंच पीड़ित दोनों बच्ची से मिलें
पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़। वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है़। गुरुवार को मधुबनी के पुलिस कप्तान सुशील कुमार ढ़ंगा पहुंच पीड़ित दोनों बच्ची से मिलें और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
Madhubani News | Benipatti News | एसएचओ को रोजी नाम की बच्ची की ओर से सूचना दिया गया था कि कुछ असामाजिक तत्व उनके घर में घुसकर मारपीट…
घटनास्थल से आने के बाद अरेर थाना परिसर में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि एसएचओ को रोजी नाम की बच्ची की ओर से सूचना दिया गया था कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके घर में घुसकर उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट व बदसलूकी किया जा रहा है़।
Madhubani News | Benipatti News | एसएचओ और पुलिसकर्मियों को कोचिंग में कर डाला बंद
इसके सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसएचओ दलबल के साथ जब ढ़ंगा पहुंची तो (1) गुलाब ठाकुर उम्र 23 वर्ष, (2) लाल बाबु ठाकुर उम्र 25 वर्ष, (3) जय प्रकाश ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर उम्र 30 वर्ष, (4) शैलेन्द्र ठाकर उर्फ ओम प्रकाश ठाकुर उम्र 35 वर्ष सभी पे० बिकाऊ ठाकुर, (5) बिकाऊ ठाकुर उम्र 55 वर्ष पे० स्व० शुदेश्वर ठाकुर, (6) निर्मला देवी उम्र 50 वर्ष पति बिकाऊ ठाकुर, (7) विनीत ठाकुर उम्र 18 वर्ष पिता शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ प्रकाश ठाकुर, (8) भगवान जी यादव उम्र 20 वर्ष पे० उपेन्द्र यादव, (9)
रविन साह उम्र 21 वर्ष पे० मनोज साह, (10) सुजीत ठाकुर उम्र 21 वर्ष पे० लीला ठाकुर सभी सा० ढंगा पश्चिम, (11) राहुल कामत उम्र 22 वर्ष तथा (12) मनीता कामत उम्र 18 वर्ष दोनों पे० बिमनेश कामत सा० ढंगा पूर्व एवं अन्य के द्वारा अज्ञात महिला पुरुष की ओर से एसएचओ व दलबल को बंधक बना आरोपित पक्ष की ओर से चलाये जा रहे कोचिंग संस्थान में बंद कर दिया गया।
Madhubani News | Benipatti News | एसएचओ और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की कर दी पराकाष्ठा
साथ ही मोबाइल भी छीन लिया गया। और एसएचओ सहित सबों के साथ मारपीट व गालीगलौज भी की गयीं। एसएचओ की ओर से सरकारी मोबाइल से इस संबंध में मुझे व
अन्य वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया। जहां अन्य अधिकारी व थानों की पुलिस टीम द्वारा ढ़ंगा पहुंच एसएचओ सहित दलबल को बंधन से मुक्त कराया गया।
Madhubani News | Benipatti News | एसपी सुशील कुमार ने बताया कि
एसपी ने बताया कि मामले में 12 नामजद व 25 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़। जिसमें तुलसी कुमारी, संगम कुमारी, ललिता देवी तथा गुलाब ठाकुर शामिल है़ं।
एसपी ने यह भी बताया की आरोपित पक्ष की ओर से सरकारी जमीन पर कोचिंग संस्थान संचालित किया जा रहा है़। जिसके जांच के लिए एसडीएम और एसडीपीओ को निर्देशित किया गया है़।
Madhubani News | Benipatti News | कोचिंग संस्थान को हटाया/तोड़ा जाएगा
अतिक्रमण वाद चला कोचिंग संस्थान को हटाया/तोड़ा जायेगा। घटनास्थल पर जांच के दौरान एसपी के अलावे बेनीपट्टी के एसडीपीओ नेहा कुमारी, मधुबनी सदर एसडीपीओ राजीव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर और एसएचओ अरेर नेहा निधि मौजूद थे।



