Madhubani News | Harlakhi News | खिरहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑटो ड्राइवर जो तस्कर था उसे 545 ग्राम गांजा और ऑटो के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर बड़ी है हरलाखी से जहां मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार खिरहर थाना पुलिस ने 545 ग्राम गांजा व टेम्पो के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहरघाट निवासी मनोज कुमार मेहता के रूप में हुई।
Madhubani News | Harlakhi News | नेपाल से गांजा खरीदकर ऑटो से मंगर हठा गांव के रास्ते आ रहा था ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से गांजा खरीदकर अपने टेम्पो में रखकर मंगरहठा गांव के रास्ते आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना के एसआई दिनेश ओझा अन्य पुलिस बल के साथ मंगरहठा गांव में वाहन चेकिंग करने लगे।
Madhubani News | Harlakhi News | थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया, ऑटो छोड़कर भाग रहा था…
पुलिस को देख चालक ने ऑटो छोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर चालक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।