spot_img

Bihar Crime News | Jehanabad News | अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 14 अपराधी गिरफ्तार, चुपके-चुपके हो रहा था मिनी गन फैक्ट्री का संचालन, तस्करी होती थी दूसरे राज्यों में

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Bihar Crime News | Jehanabad News | अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह बड़े ही चुपके तरीके से कर रहा था खुलेआम हथियारों का व्यापार। मगर, हो गया पर्दाफाश। सरगना समेत चौदह अपराधियों की गिरफ्तार के साथ ही चुपके-चुपके मिनी गन फैक्ट्री के संचालन का पटाक्षेप हो गया। जहां से तस्करी होती थी दूसरे राज्यों में हथियार। हद यह, इस तस्करी के बड़े खेल में मुख्य सरगना की दो पत्नियां भी इस्तेमाल हो रहीं थी। मगर, इस पूरे प्रकरण के पीछे है, पटना…जहां पहले ये हुआ…

- Advertisement -

Bihar Crime News | Jehanabad News | पटना में श्रीकृष्णापुरी थाना की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने

पटना में श्रीकृष्णापुरी थाना की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कल दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। ये दोनों टॉप टेन अपराधी थे। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुई थी। इन दोनों ने पूछताछ में तीन से अधिक अपराधियों के नाम पुलिस को बताए थे। इसके बाद ही एक्शन की रफ्तार बढ़ी। फिर..

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Crime News | Jehanabad News | अरवल पुलिस, बंगाल एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम की छापेमारी में बड़ा खुलासा

पुलिस और एसटीएफ ने उसके बाद इन अपराधियों की तलाश में रेड मारना शुरू किया तो जहानाबाद में अरवल पुलिस, बंगाल एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ जहां मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए इस संयुक्त टीम ने इंटर स्टेट हथियार तस्करी गिरोह का पूरा खुलासा ही कर डाला।

Bihar Crime News | Jehanabad News | जहानाबाद में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा हुआ है। तेलपा ओपी क्षेत्र के राधे बीघा गांव में पुलिस को अर्द्धनिर्मित हथियारों का जखीरा पकड़ने में सफलता मिली। इसमें 6 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 6 अर्ध निर्मित पिस्टल सहित भारी मात्रा में पिस्टल फिनिशिंग के सामान पकड़े गए हैं।

Bihar Crime News | Jehanabad News | पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के मुख्य सरगना सहित 14 लोगों को धर दबोचा है

वहीं पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के मुख्य सरगना सहित 14 लोगों को धर दबोचा है। इसमें मुंगेर जिले के दस लोग हैं जो कारीगर व मजदूर काम करते थे। अरवल पुलिस, बंगाल एसटीएफ एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।

Bihar Crime News | Jehanabad News | सुनियोजित तरीके से इस गांव में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने कहा कि बहुत ही सुनियोजित तरीके से इस गांव में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना बंगाल एसटीएफ एवं बिहार एसटीएफ की ओर से दी गई।

Bihar Crime News | Jehanabad News | स्थानीय लोगों को हथियार नहीं बेचा जाता था, बल्कि इसे दूसरे जिलों एवं दूसरे राज्यों में जाकर बेचा जाता था

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरी गोपनीयता के साथ हथियार बनाने का कार्य यहां चल रहा था। स्थानीय लोगों को हथियार नहीं बेचा जाता था, बल्कि इसे दूसरे जिलों एवं दूसरे

राज्यों में जाकर बेचा जाता था जिसकी विस्तृत अनुसंधान की जा रही है। एक स्कॉर्पियो एक मोबाइल फोन एक बाइक भी बरामद किया गया है। मोबाइल की जांच की जा रही है।

Bihar Crime News | Jehanabad News | मुख्य सरगना की दोनों पत्नियों भी इस हथियार निर्माण में थी संलिप्त

अन्य लोगों की संलिप्तता के बिंदू पर आगे भी छापेमारी की जाएगी। इन्होंने बताया कि मुख्य सरगना की दोनों पत्नियों भी इस हथियार निर्माण में आने वाले अतिथियों को खाना इत्यादि बनाकर खिलाने तथा अन्य कार्यों में साथ देती थी जिसके चलते उनकी भी गिरफ्तारी की गई है तथा वहां का उपयोग हथियारों की सप्लाई के लिए किया जाता था।

Bihar Crime News | Jehanabad News | मिनी गन फैक्ट्री एक मुर्गी फार्म में संचालित था

छापेमारी के क्रम में मुख्य मिनी गन फैक्ट्री के संचालक रोशन कुमार उर्फ लड्डू जो मेहंदिया थाना क्षेत्र के सेम्भुआ गांव के निवासी हैं। यह अपने मामा राधे बीघा गांव निवासी मुकेश पटेल उर्फ नागेंद्र कुमार सिंह के साथ मिलकर मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया करते थे। मिनी गन फैक्ट्री एक मुर्गी फार्म में संचालित था।

Bihar Crime News | Jehanabad News | तीन कमरों में सुनियोजित तरीके से चल रहा था सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल का निर्माण

इसके तीन कमरे में सुनियोजित तरीके से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल का निर्माण किया जाता था। इस तीनों कमरे में एक कमरे का उपयोग पिस्टल को फिनिशिंग करने में, दूसरे कमरे का उपयोग पिस्टल को बनाने में तथा तीसरे कमरे का उपयोग व्यापार करने में किया जाता था।

Bihar Crime News | Jehanabad News | मिनी गन फैक्ट्री को पुलिस ने घेरा…फिर

इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद संचालित मिनी गन फैक्ट्री को पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान शुरू की जो शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक चलती रही।

Bihar Crime News | Jehanabad News | मिनी गन फैक्ट्री को पुलिस ने घेरा…फिर ये मिला, भारी मात्रा में

इसमें, छापेमारी के क्रम में 6 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 6 अर्ध निर्मित सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 6 पिस्टल बॉडी के साथ पिस्टल स्लाइडर, 6 बैरल, 7.65 एमएम की 7 जिंदा गोली, 7.65 एमएम की एक गोली का खोखा एक बड़ा लेथ मशीन, दो बडा ड्रिल मशीन, तीन बड़ा मिलिंग मशीन, एक बड़ा इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, 11 वॉइस मशीन, तीन हेड वाइस मशीन, एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन, एक जैक, तीन ग्राइंडर कटर, एक हैंड ड्रिल मशीन, 275 छोटा बड़ा रेती, 6 हेक्सा सेट, 75 हेक्सा ब्लेड, 5 हथौड़ी, 18 छोटा बड़ा छेनी एवं अन्य हथियार बनाने की बड़े पैमाने पर कच्चा सामग्री बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हथियार निर्माण में मुंगेर के रहने वाले कई कारीगर शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice