Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | फिर चला दरभंगा पुलिस में तबादला एक्सप्रेस…कई थानाध्यक्ष बदले, 15 पुलिस पदाधिकारियों का एसएसपी जगुनाथर रेड्डी ने तबादला किया है। इसकी एक खास वजह सामने आई है जिसके बाद इन पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल आदेश से स्थानांतरण करना पड़ा है। पढ़िए पूरी खबर
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | पुलिस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है
दरभंगा में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। शहर से लेकर जिला स्तर तक पुलिसिंग को लेकर जहां यह कवायद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी कर रहे हैं। वहीं ताजा, पंद्रह अधिकारियों का तबादला की वजह कुछ और है। पढ़िए किन्हें कहां भेजा गया। कौन किस थाने में थे, किस थाने में गए। पूरी लिस्ट।
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | मामला यहां आकर रूक गया, फिर तबादला हुआ…
जानकारी के अनुसार, दरभंगा में चुनाव आयोग प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में दरभंगा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पदाधिकारियों की पदस्थापन की समीक्षा की गई है।
#दरभंगा जिलाबल के निम्नांकित पुलिस पदाधिकारियों को थाना/प्रतिष्ठान में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है।
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar#biharpolice#HainTaiyaarHum#Bihar pic.twitter.com/AhvGN7EGda— Darbhanga Police (@DarbhangaPolice) February 26, 2024
इस समीक्षा के बाद यह तय हुआ और स्पष्ट हुआ कि जिले के अनुमंडल अवधि पूर्ण स्थानांतरित कुछ पुलिस पदाधिकारी एक ही लोक सभा क्षेत्र (14 दरभंगा लोक सभा क्षेत्र) के थाना में पुन: पदस्थापित हो गए हैं।
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | दूसरे थानों में भेजे गए अधिकारी
ऐसे में, चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में दरभंगा जिला बल के निम्नांकित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक दूसरे थानों में पदस्थापित किया जाता है। पूरी लिस्ट के अनुसार,
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | जाले, हायाघाट, सिमरी, मनीगाछी,केवटी, बिरौल में ये गए ये आए
पुनि महफूज आलम को कमतौल अंचल से प्रभारी मानवाधिकार और आरटीआई शाखा व पुअ कार्यालय, पुनि प्रदीप कुमार सिंह को थानाध्यक्ष जाले से थानाध्यक्ष हायाघाट, पुनि मृत्युंजय कुमार को सिमरी थानाध्यक्ष से थानाध्यक्ष मनीगाछी, पुनि अमृत लाल वर्मन को थानाध्यक्ष कमतौल से पुनि सह थानाध्यक्ष बिरौल, पुनि अनोज कुमार को थानाध्यक्ष केवटी से थानाध्यक्ष बिशनपुर भेजा गया है।
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | ये भेजे गए यहां
वहीं, पुनि पंकज कुमार को थानाध्यक्ष बिरौल से थानाध्यक्ष कमतौल भेजा गया है। पुनि उदय शंकर को पुनि मानवाधिकार एवं आरटीआई वरीय पुलिस कार्यालय से अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल अंचल, पुनि विपिन बिहारी को थानाध्यक्ष विशनपुर से थानाध्यक्ष जाले, पुनि रंजीत शर्मा को प्रभारी विधि व्यवस्था कोषांग वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थानाध्यक्ष केवटी, पुअनि विनय मिश्रा को डीआईयू शाखा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थानाध्यक्ष अलीनगर, पुनि वीरेंद्र चौधरी को थानाध्यक्ष हायाघाट से थानाध्यक्ष सिमरी भेजा गया है।
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | मनीष कुमार 1 को ओपी अध्यक्ष तिलकेश्वर से थानाध्यक्ष सकतपुर
पुअनि मनीष कुमार 1 को ओपी अध्यक्ष तिलकेश्वर से थानाध्यक्ष सकतपुर, पुअनि शैलेश कुमार को थानाध्यक्ष मनीगाछी से तिलकेश्वर का ओपी अध्यक्ष बनाया गया है।
#दरभंगा जिलाबल के निम्नांकित पुलिस पदाधिकारियों को थाना/प्रतिष्ठान में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है।
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar#biharpolice#HainTaiyaarHum#Bihar pic.twitter.com/AhvGN7EGda— Darbhanga Police (@DarbhangaPolice) February 26, 2024
Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy | Police Officer Transferred | ये यहां गए
ऐसे ही, पुअनि रवि कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष सकतपुर से डीआईओ शाखा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुअनि विनय कुमार को थानाध्यक्ष अलीनगर से पुलिस केंद्र लहेरियासराय में अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।