back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga-Kusheshwasthan News | तिलकेश्वर की तिलक लगार दंगल में उतरे अंतरराष्ट्रीय पहलवान, जमकर अखाड़े में दिखाया दम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga-Kusheshwasthan News | कोसी कमला बलान तथा करेह की संगम धारा पर तिलकेश्वर में अयोध्या, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रांतों और जगहों के पहलवानों का दंगल आज तीसरे दिन दांव पेंच, धोबिया पछाड़ के साथ शुरू हुआ। यहां के स्थानीय लोग इसका भरपूर आनंद उठा रहे हैं। लोगों की भीड़ दंगल को और भी रोमांचक बना रही है। 

- Advertisement -

Darbhanga-Kusheshwasthan News |अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी

जहां माघी पूर्णिमा के अवसर पर जिले के प्रख्यात दियारा तिलकेश्वर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शकों के भारी भीड़ के बीच पहलवानों ने अपने दांव पेंच का करतव दिखाकर लोगों को रोमांचित कर रहा था।

- Advertisement -

Darbhanga-Kusheshwasthan News | विजेता पहलवानों को सम्मानित होता देख लोग झूम उठे

मौके पर पहुचे जदयू विधायक अमन भूषण हजारी ने विजेता पहलवान को पुरस्कार वितरण किया। युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय, पूर्व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राय, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमानंद साह, रामकुमार राय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Cyber Crime: पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला 'हैवान' पति गिरफ्तार, मुंबई से आते ही पुलिस ने दबोचा

Darbhanga-Kusheshwasthan News | प्रतियोगिता का प्रारंभ मोहबा के दिलावर और बनारस के पारस

इससे पहले, नेपाल के पहलवान ने कुश्ती का धोबिया पछाड़ दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। प्रतियोगिता का प्रारंभ मोहबा के दिलावर पहलवान और बनारस के पारस पहलवान के बीच मुकाबला हुआ।

Darbhanga-Kusheshwasthan News | समस्तीपुर, खगड़िया, चंपारण, हरियाणा हर जगह के नायाब

इसमें दिलावर पहलवान ने पारस पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिय। इसी तरह खगड़िया के महेश मल्लिक ने बिहार के विक्की पहलवान को, समस्तीपुर के श्याम यादव ने गोंडा के राजवीर पहलवान को, मेरठ के मो. सरताज ने रोसड़ा के कयामत पहलवान को, खगड़िया अलौली के राम उदगार पहलवान ने मोहबा के दिलावर पहलवान को उत्तर प्रदेश के दिगंबर पहलवान ने चम्पारण के गोलू पहलवान को, नेपाल के पारस थापा ने राजस्थान के बाहुबली पहलवान को हरियाणा के अमन पहलवान ने इलाहाबाद के प्रदीप पहलवान को हराकर अपना मुकाबला जीत लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स का नया ‘शेर’: रियान पराग संभालेंगे कमान, क्या बदलेंगे टीम की किस्मत?

Riyan Parag: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बड़ी...

10 लाख से कम में बेहतरीन Compact SUV का सपना अब होगा पूरा, देखें ये शानदार विकल्प!

Compact SUV: आज के दौर में जब हर कोई अपनी ड्राइविंग को और भी...

Darbhanga News: गुरुकुल क्लासेज में 10वीं छात्राओं का शानदार फेयरवेल… टॉपर्स को मान-सम्मान, पढ़िए गुरुकुल क्लासेज का ज्ञान…पाग, चादर प्रतीक चिन्ह, शील्ड, मेडल और...

गुरुकुल क्लासेज में 10वीं छात्राओं का फेयरवेल: टॉपर्स को सम्मान, संस्था की सराहना सुपौल बाजार...

Darbhanga News: जहरीली दवाओं का काला कारोबार में फंसा बेनीपुर… ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 37 प्रकार की अवैध दवाएं जब्त

बेनीपुर: अवैध दवा कारोबार का काला सच एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें