spot_img

Jharkhand Train Accident | Bhagalpur-Yesvantpur Ang Express Train | दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आए 12 लोग, दो की मौत

spot_img
- Advertisement -

Jharkhand Train Accident | Bhagalpur-Yesvantpur Ang Express Train | दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जहां ट्रेन की चपेट में 12 लोग आ गए। इसमें दो की मौत हो गई है। हादसा, जामताड़ा जिले के जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास हुआ है, जहां ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Jharkhand Train Accident | हादसे को लेकर कई बातें छनकर निकलीं हैं

जो जानकारी अभी आ रही है उसमें कई बातें छनकर निकलीं हैं। रेलवे का यह भी कहना है कि हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है, वह यात्री नहीं थे। वहीं, दूसरा प्रशासनिक पक्ष यह भी कह रहा है कि ट्रेन कई लोगों पर चढ़ गई।

- Advertisement -


Jharkhand Train Accident | हादसे पर आई इनकी प्रतिक्रिया

ऐसे में, पूरे मामले में फिलहाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा है,झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। वहीं,मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री चंपई ने ट्वीटकर लिखा, जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास  हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है।


Jharkhand Train Accident | आग लगने की अफवाह से यात्री

वहीं, जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह से यात्री कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग रहे थे, तभी दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।हादसे में बारह लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें, दो बिहार के रहने वाले यात्रियों की मौत हो गई है।


Jharkhand Train Accident | अप लाइन में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से

जानकारी के अनुसार डाउन लाइन में बेंगलुरु-यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच लाइन के किनारे डाली गई गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था, लेकिन डस्ट को देखकर चालक को अंदेशा हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है। ट्रेन रुकने पर यात्री उतरने लगे। इसी वक्त अप लाइन में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से यात्रियों की मौत हो गई है।


Jharkhand Train Accident | भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद

जानकारी के अनुसार, भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद किसी यात्री जंजीर खींच दी। आग लगने की खबर सुनते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन के गलत दरवाजे से नीचे कूदने लगे। इसी बीच अचानक आसनसोल से जसीडीह की ओर जा रही ईएमयू पैंसेजर ट्रेन गुजरी। यह ट्रेन कई यात्रियों पर चढ़ती चली गईं।


Jharkhand Train Accident | जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया

जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि अबतक दो शव मिले हैं। दो मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसका आधार कार्ड रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मनीष कुमार सासाराम भंगहा कटिहार बिहार और सिकंदर कुमार धपरी झाझा जमुई बिहार का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Township News: बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर CM Samrat का बड़ा फैसला, बदलेगी शहरी तस्वीर! रोडमैप का सामने आया आऊटलेट


Jharkhand Train Accident | प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य के साथ सर्च जारी

एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य के साथ सर्च जारी है। रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया गया है। जांच के बाद कारण पता चलेगा। वहीं रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar LPG Subsidy News: बड़ा झटका! बिहार में लाखों LPG उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर खतरा, क्या आपकी भी कटेगी?


Jharkhand Train Accident | झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई

बताया जाता है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में कई लोगों पर ट्रेन चढ़ गई। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Border News: भारत-नेपाल जटही सीमा पर DM Anand Sharma का बड़ा फैसला, सड़क अब 7 मीटर चौड़ी होगी, जानिए - हर पॉइंट जहां आवाजाही, तस्करी नियंत्रण और सुरक्षा चुनौतियों से निबटेगा मधुबनी महकमा!


Jharkhand Train Accident | रेलवे प्रशासन की बातें अभी स्पष्ट नहीं है, सही में क्या हुआ…ये हुआ

हालांकि, अभी जो प्रशासनिक जानकारी छनकर निकलीं हैं उसमें यह बताया जा रहा है कि ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आए हैं। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मरने वाले यात्री नहीं हैं, बल्कि वो स्थानीय लोग हैं और ट्रैक पर चल रहे थे। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। वहीं, दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया। मौतों की सही संख्या अभी तक पता नहीं हैं। मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Madrasa News: बिहार के मदरसों की होगी व्यापक जांच! शिक्षा विभाग ने सभी DM को भेजा अलर्ट, जांच समिति गठित, जानिए -कौन-कौन ...

बिहार सरकार ने राज्य के अनुदानित मदरसों की जांच के लिए हर प्रखंड में तीन सदस्यीय समिति बनाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फर्जीवाड़े पर सख्#BiharMadrasaNews,#BiharEducation,#MithileshTiwari

Madhubani Border News: भारत-नेपाल जटही सीमा पर DM Anand Sharma का बड़ा फैसला, सड़क अब 7 मीटर चौड़ी होगी, जानिए – हर पॉइंट जहां...

मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने भारत-नेपाल जटही सीमा का निरीक्षण कर 7 मीटर सड़क चौड़ीकरण का निर्देश दिया। इससे व्यापारिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती म#MadhubaniNews,#IndiaNepalBorder,#RoadWidening

Darbhanga Gold Merchant News: दरभंगा के सिंहवाड़ा -सिमरी स्वर्ण व्यवसायी शिबु ठाकुर से 22 लाख की बड़ी लूट

दरभंगा के सिमरी में एक स्वर्ण व्यवसायी से 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल र#DarbhangaNews,#GoldLoot,#SimriCrime

Bihar MLC Election News: MLC चुनाव में AIMIM की बड़ी मांग! क्या तेजस्वी यादव निभाएंगे अपना वादा?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। AIMIM ने RJD से एक विधान परिषद सीट की मांग की है, जिससे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।#BiharMLCElection,#AIMIM,#TejashwiYadav