spot_img

Bihar Teacher | BPSC शिक्षक शिक्षा विभाग के रडार पर, जाएंगीं 17,600 शिक्षकों की नौकरी! बर्खास्तगी शुरू, पढ़िए Darbhanga कनेक्शन…

spot_img
- Advertisement -

Bihar Teacher | बीपीएससी शिक्षक शिक्षा विभाग के रडार पर हैं। इनमें 17,600 शिक्षकों की नौकरी जाने वाली है! बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। भले,केके पाठक अब दिल्ली जा रहे हों लेकिन उनका लेंथ और लाइन इन शिक्षकों पर बाउंसर फेंकेगा ही। इनकी नौकरी पूरी तरह खतरे की जद में हैं जहां…

- Advertisement -

Bihar Teacher | बीपीएससी शिक्षक बहाली फेज 3 की परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है

बीपीएससी शिक्षक बहाली फेज 3 की परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है। पंद्रह और सोलह मार्च को यह परीक्षा आयोजित होगी। इधर, बिहार में अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की तैयारी चल रही है। केके पाठक अब नहीं होंगे लेकिन, बावजूद इस बार राज्य के  71,863 प्रारंभिक विद्यालयों और 9,360 माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन की निगरानी और कड़ी होने वाली है।

- Advertisement -

Bihar Teacher | सभी 38 जिलों से मिली निगरानी रिपोर्ट के मुताबिक

शिक्षा विभाग को सभी 38 जिलों से मिली निगरानी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के विद्यालयों में छह माह से कम समय लेकर दो साल से भी अधिक अवधि से बिना सूचना दिए 17,600 शिक्षक फरार चल रहे हैं। यह सभी शिक्षा विभाग के रडार पर हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Ration Card ! बिहार में 35 लाख राशन कार्ड अचानक रद्द, अब इन करोड़ों को मिलेगा पूरा अनाज

Bihar Teacher | नये सत्र अप्रैल से सभी विद्यालयों की शैक्षणिक रिपोर्ट

नये सत्र अप्रैल से सभी विद्यालयों की शैक्षणिक रिपोर्ट तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी देना अनिवार्य किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक के ऊपर होगी। राज्य के 19 जिलों के 569 शिक्षकों की बर्खास्तगी की कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

Bihar Teacher | दरभंगा के 54 शिक्षक हैं इसमें शामिल

इसमें अरवल के 2, बांका के 32, औरंगबाद के 19, बेगूसराय के 22, भागलपुर के 21, भोजपुर के 24, दरभंगा के 54, पूर्वी चंपारण के 39, गया के 46, खगडिय़ा के 19, कटिहार के 23, मुजफ्फरपुर के 19, नालंदा के 38, नवादा के 23, पटना के 53, पूर्णिया के 24, सहरसा के 23, वैशाली के 13, पश्चिम चंपारण के 12 शिक्षक हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर ' अनंत ' आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! | पढ़िए - छोटे सरकार पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

Bihar Teacher | शिक्षकों की खोज-खबर लेने से लेकर विधि-सम्मति कार्रवाई तेज

17,600 गायब शिक्षकों की खोज-खबर लेने से लेकर विधि-सम्मति कार्रवाई तेज कर दी गई है। ऐसे फरार शिक्षकों को वेतन कटौती के रूप में दंडित किया जा रहा है तो वहीं छह माह से लेकर दो साल तक फरार रहे 582 शिक्षकों को बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है।

Bihar Teacher | शिक्षकों की वरीयता खतरे में पड़ गई है।

सबसे बड़ा संकट यह है कि वेतन कटौती वाले 17 हजार 600 शिक्षकों की वरीयता खतरे में पड़ गई है। ऐसे शिक्षकों पर नियमित सेवा में टूट के कारण उन सब की वरीयता कम होगी। इसका सीधा असर शिक्षकों के वेतन में वृद्धि से लेकर प्रोन्नति पर पड़ेगा।

Bihar Teacher | तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का शेड्यूल जारी

बिहार में होने वाली तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2024 को होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का 'महाप्लान' तैयार

Bihar Teacher | पहले दिन पहली पाली का यह है शिड्यूल

पहले दिन: पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, मिडिल स्कूल कक्षा 6 से 8 तक के सभी विषयों जैसे कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होगी।

Bihar Teacher | दूसरी पाली का यह है शिड्यूल

दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक, प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के सभी विषयों की सामान्य उर्दू और बांग्ला की परीक्षा होगी। इसी पाली में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के तहत प्राथमिक कक्षा एक से पांच तक के लिए भी परीक्षा होगी।

Bihar Teacher | दूसरे दिन का यह है शिड्यूल

दूसरे दिन:एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक, माध्यमिक कक्षा 9-10 के सभी विषयों की परीक्षा होगी। इसमें हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत और सामाजिक विज्ञान शामिल है। विशेष विद्यालय शिक्षक पद के लिए भी तीन विषयों की परीक्षा होगी। इसी पाली में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के तहत कक्षा 6 से 10 तक के लिए कंप्यूटर साइंस और संगीत और कला को छोड़कर सभी विषय की परीक्षा होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक देवर पर अपनी भाभी से मारपीट, कपड़े खींचने और हाथ तोड़ने का आरोप है। पीड़िता मायागंज अस्पताल में भर#BhagalpurCrime,#BiharFamilyViolence,#JusticeForVictim

लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

Bihar Librarian: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बिना दे#BiharLibrarian,#BiharJobs,#LibrarianExam

Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का ‘महाप्लान’ तैयार

Kamtaul Chhath Ghat: छठ महापर्व से पहले कमतौल में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत कमतौल-अहियारी की कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविध#KamtaulChhath,#BiharChhathPuja,#PrinsiKumari

Darbhanga Crime जाले में सनसनी! घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, गांव के युवक पर ‘अगवा’ का तोहमत

Jale News: जाले थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही विनय मलिक और उसके परिवार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप ल#JaleNews,#BiharCrime,#MinorGirlAbduction