spot_img

Darbhanga Crime News | दरभंगा में मो. जावेद के अर्धनिर्मित मकान से मिले 6 जिंदा बम

खबर के कई एंगिल सामने आ रहे। आखिर, ऐसे निर्माणाधीन मकान में बम मिलने के पीछे की मंशा क्या है? क्या कोई साजिश का यह संकेत भर है, या इसके पीछे की मंशा गहरी और कोई बड़ी आपराधिक तैयारी से भरी है। क्या, मो.जावेद को फंसाने की कोशिश है, या क्राइम की योजना बड़ी थी, जो पलक झपकते, पूरी तरह पलट गए। वो, आवाज... ऐसे में, Darbhanga City SP Shubham Arya की तहकीकात तेज है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News | दरभंगा में अपराध से जुड़ी बड़ी खबर है जहां मो. जावेद के मकान से छह जिंदा बम पुलिस ने बरामद करते हुए पूरे दरभंगा में सनसनी फैला दी है। वहीं, बरामद बम को पुलिस ने डिफ्यूज कर बड़ी वारदात की अनहोनी को शांत कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर जहां दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य को मिली अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज की सूचना तो क्या हुआ…क्या मिला 

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी स्थित मो. जावेद के घर से मिले सभी बम

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी स्थित मो. जावेद के घर से पुलिस छह जिंदा बम बरामद किया है। बताया जाता कि बीती रात एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने पर लोंगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने उक्त अर्धनिर्मित घर से छह जिंदा बम बरामद किया।

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | पुलिस ने किया सभी जिंदा बम को डिफ्यूज

पुलिस ने सभी जिंदा बम को डिफ्यूज कर दिया है। जानकर बताते हैं कि इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर इतनी बड़ी संख्या में बम को रखा गया था। अब पुलिस इस बात की तहकीकात करने में लगी है आखिर रात को किसने दो बम का विस्फोट किया है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का 'महा-दावा': "यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा"

Darbhanga Crime News | जावेद की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार यह बहादुरपुर थाना क्षेत्र का ओझौल सहित डीलाही के इलाका अक्सर आपराधिक गति विधियों के लिए सुर्खियों में रहता है। बीती रात बम विस्फोट की घटना के बाद मकान का मालिक अबतक सामने नही आया जिससे मामला संदिग्घ हो गया है। पुलिस मो. जावेद की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Darbhanga Crime News | अर्धनिर्मित मकान के मालिक मो. जावेद ने बताया

अर्धनिर्मित मकान के मालिक मो. जावेद ने बताया कि उन्हें भी मकान में बम मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि वे कल शाम में मजदूरों की ओर से काम खत्म हो जाने पर वे चले गए थे। उन्होंने पुलिस इस मामले में छानबीन की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:  Begusarai Rape Case बेगूसराय होटल खौफनाक दुष्कर्म कांड में घंटों तक हैवानियत - बड़ा खुलासा ! युवती से रेप फिर WhatsApp हैक कर वायरल किया वीडियो, अब दो हैवान उगलेंगे राज

Darbhanga Crime News | सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा, विस्फोट की आवाज…

दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि बीती रात सूचना मिली कि एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस को भेजा गया तो घटनास्थल से दो फूटा हुआ बम का बिखड़ा हुआ टुकड़ा बरामद हुआ जबकि छह जिंदा बम को भी बरामद किया गया है।

Darbhanga Crime News | हर एंगिल से हो रही जांच

दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहाबरामद किए गए बम डिफ्यूज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर अर्धनिर्मित मकान का मालिक मो. जावेद का इसमें क्या संलिप्तता है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में अगर मो. जावेद की संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports