spot_img

Darbhanga Crime News | दरभंगा में अपराधियों के क्राइम के बदले पैंतरे, ये अलग अंदाज

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News | दरभंगा में अपराधियों के क्राइम के तरीके उसके पैंतरे बदल रहे हैं। ये अलग अंदाज में अपराधी अब दरभंगा में क्राइम कर रहे हैं। इनका नेचर बदल  रहा है। अमूमन लूट में जो देखा जा रहा, उससे इतर अब अपराधी पैंतरा बदल रहे। ऐसा अमूमन देखा नहीं जा रहा। जैसे, इससे पहले दरभंगा में गुलेल वाला चोर गिरोह दिखा था। या फिर गंजी-जंघिया गिरोह कभी हुआ करता था। ऐसे में,

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | यहां अपराधियों ने चालक और खलासी को पेड़ में बांधकर भागे

ताजा मामला कमतौल का है जहां पिस्टल के बल पर पिकअप सहित डेढ़ लाख कैश की लूट हुई है। लेकिन, तरीका यह बदला कि यहां अपराधियों ने चालक और खलासी को पेड़ में बांधकर भागे। यानि, लूट के बाद यह इत्मिनान वाली स्थिति। वहीं, लूट से पहले रेल फाटक को बंद कर देना। ये अस्वभाविक है।

- Advertisement -

Darbhanga Crime News | पेड़ से बांधने की यह परिपाटी फिलहाल नई दिख रही। जहां

अमूमन, लूट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर देना, या मारपीट करने आम है लेकिन पेड़ से बांधने की यह परिपाटी फिलहाल नई दिख रही। जहां पेड़ से बांधने के बाद सभी अपराधी वहां से भागे। अब अपराधियों की तलाश में पुलिस जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Crime News | दरभंगा कमतौल SH 75 पर गोपालपुर गुमटी के पास

जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के दरभंगा कमतौल SH 75 पर गोपालपुर गुमटी के पास दूध दही पनीर लदे पिकअप वैन सहित डेढ़ लाख रुपये पिस्टल के बल चार अपराधियो ने लूट ली है। पिकअप लूट की जानकारी पीड़ित वाहन मालिक ने कमतौल थाना को देते हुए अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Crime News | पीड़ित व्यवसायी दीनबंधु ने बताया

पीड़ित व्यवसायी दीनबंधु ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह ही सुबह में घर से निकले थे। हनलोग दरभंगा से दही, दूध, पनीर, लस्सी, पेड़ा आदि लेकर अपने क्षेत्र के दुकानदारों को सप्लाई किया करते हैं। वे अपने खलासी सतनाम के साथ अपने घर अहियारी गोट से तीन बजे सुबह निकले थे।

Darbhanga Crime News | दरभंगा कमतौल SH 75 पर गोपालपुर गुमटी के पास

जैसे ही करीब चार बजे वे गोपालपुर गुमती के पास पहुंचे कि वहां पहले से खड़े चार बदमाशों में से एक ने रेल फाटक को बंद कर दिया। तीन बदमाश पिकअप के पास आ गए और पिस्टल सटाकर हमलोग के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए व उनका व उसके खलासी का मोबाइल भी छीन लिया।

Darbhanga Crime News | पिकअप लेकर मोहम्मदपुर बाजार होते हुए रेलवे गुमती पार करते अपराधी

इसके बाद बदमाश पिकअप लेकर मोहम्मदपुर बाजार होते हुए रेलवे गुमती पार करते हुए पिण्डारुच गांव से आगे नदी किनारे बांध पर पहुंचे। वहां सुनसान जगह में पिकअप रोककर पीछे आए। मुझे ढाला में देख गाली देते हुए कहा कि तुमको गोली मार देंगे। गिड़गिड़ाने पर बदमाशों ने मुझे और खलासी को पिकअप से नीचे उतारकर आम के पेड़ से बांध दिया और पिकअप लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime News | अपराधियों के जाने के बाद मैंने किसी तरह रस्सी को खोला और छुपाकर पॉकेट में

पीड़ित व्यवसायी दीनबंधु ने बताया कि सभी अपराधी 20 से 30 वर्ष के बीच के थे और सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अपराधियों के जाने के बाद मैंने किसी तरह रस्सी को खोला और छुपाकर पॉकेट में रखे दूसरे मोबाइल से कमतौल थानाध्यक्ष को फोन किया। कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची और तहकीकात में जुट गयी।

Darbhanga Crime News | पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा फोन कर वाहन लूट की सूचना मिली थी। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में खतरे की घंटी! अगले 24 घंटे, 60KM/H तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिल सकता है। पूर्णिया और किशनगंज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है, वहीं पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रप#BiharWeather,#MonsoonBihar,#OrangeAlert

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches