back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

PM Narendra Modi In Bihar | बिहार को पीएम मोदी की गारंटी है…..नीतीश बोले, अब हम इधर-उधर नहीं करेंगे

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

PM Narendra Modi In Bihar | बिहार को पीएम मोदी की गारंटी है…..नीतीश बोले, अब हम इधर-उधर नहीं करेंगे जहां पीएम मोदी ने बिहार को गारंटी देते कहा कि परिवाद की राजनीति हाशिये पर जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वह दौर था कि बिहार के लोग अपने ही घर से बाहर निकलने से डरते थे। एक यह दौर है जब बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिला। विकास की गंगा बह रही है। वंदे भारत जैसी ट्रेन मिली।

PM Narendra Modi In Bihar | साथियों बिहार की जनता अब अपने प्रदेश को वापस उस दौर में नहीं जाने देगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वह दौर था कि बिहार के लोग अपने ही घर से बाहर निकलने से डरते थे। एक यह दौर है जब बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिला। विकास की गंगा बह रही है। वंदे भारत जैसी ट्रेन मिली। अमृत भारत योजनओं के तहत रेलवे का विकास किया जा रहा है। साथियों बिहार की जनता अब अपने प्रदेश को वापस उस दौर में नहीं जाने देगी। हमारी सरकार देश के आदिवासी, दलित और गरीबों को सामर्थ्य बढ़ाने में लगी है।
- Advertisement -

PM Narendra Modi In Bihar | अब हम आपको आश्वस्त करते है कि हम कहीं नहीं जाने वाले है। यहीं रहेंगे।

सीएम नीतीश ने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले वहां उपस्थित लोगों को धन्यवाद किया। नीतीश ने पीएम के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए भी उनका धन्यवाद किया। नीतीश ने कहा कि आप यहां आए खुशी की बात है। अब हम आपको आश्वस्त करते है कि हम कहीं नहीं जाने वाले है। यहीं रहेंगे। मिलकर काम करेंगे।
- Advertisement -

- Advertisement -
2005 के बाद हमलोगों ने मिलकर काम किया है। उससे पहले कोई काम नहीं हुआ था। अब हमलोग मिलकर काम करेंगे और कोशिश करेंगे की लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक हो जाए। और जो भी काम होगा उसका श्रेय आपको देंगे। आप यहां आते रहिए और काम करते रहिए।

PM Narendra Modi In Bihar | पीएम मोदी को मैं फिर से धन्यवाद देना चाहूंगा। इस बार के चुनाव में हम 400 सीट जीतेंगे। हमें पूरा भरोसा है।

मौके पर नीतीश कुमार ने पीएम के  विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। सीएम नीतीश ने कहा कि कई सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसमे कई फ्लाईओवर और एलिवेटेड सडकों पर भी काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरी सभी मांगे मान ली गयी हैं। बिहार में सम्पन्नता स्थापित करने के लिए ये परियोजनाएं बेहद जरूरी हैं। इसके लिए पीएम मोदी को मैं फिर से धन्यवाद देना चाहूंगा। इस बार के चुनाव में हम 400 सीट जीतेंगे। हमें पूरा भरोसा है। बाकि लोग जो इधर उधर कर रहे है,लेकिन कहीं कुछ होने वाला नहीं है। बाताते चलें कि पीएम मोदी अब से कुछ ही देर में 21 हज़ार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे।

PM Narendra Modi In Bihar | पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओ से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

वहीं, पीएम मोदी ने कहा, अमृत भारत योजनओं के तहत रेलवे का विकास किया जा रहा है। साथियों बिहार की जनता अब अपने प्रदेश को वापस उस दौर में नहीं जाने देगी। हमारी सरकार देश के आदिवासी, दलित और गरीबों को सामर्थ्य बढ़ाने में लगी है। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओ से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

PM Narendra Modi In Bihar | 20 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर

पूरे 20 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे के तहत औरंगाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होने 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, और शुभारंभ किया। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधा। और कहा कि अभी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। स्वभाविक है कि सबसे ज्यादा खुशी बिहारवासियों को हुई होगी।

PM Narendra Modi In Bihar | बिहार में डबल इंजन की सरकार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है

बिहार में डबल इंजन की सरकार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। अब बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। परिवाद की राजनीति हाशिये पर जा रही है। मैंने तो सांसद में कहा था कि सब भाग रहे हैं। अब कुछ लोग लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाह रहे हैं। वह राज्यसभी की सीटें खोज रहे हैं।

PM Narendra Modi In Bihar | बिहार का विकास ही मोदी की गारंटी है।

बिहार का विकास ही मोदी की गारंटी है। इससे पहले पीएम मोदी नीतीश कुमार के साथ एक ही हेलीकॉप्टर से गया से औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। औरंगाबाद पहुंच कर पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजना का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से कहा कि अब इधर-उधर नहीं होना है। अब साथ ही रहना है। 2005 से हम लोग साथ ही थे।

PM Narendra Modi In Bihar | बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है

पीएम मोदी के इस दौरे को बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब 5 दिन के भीतर प्रधानमंत्री मोदी दो बार बिहार दौरे पर रहेंगे। आज औरंगाबाद और बेगूसराय के दौरे के बाद 6 मार्च को पीएम बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

PM Narendra Modi In Bihar | आज यहां 90 प्रतिशत के ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंच रहा है

आज यहां 90 प्रतिशत के ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंच रहा है। 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान भारत कार्ड धारक हैं। बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज मोदी की गारंटी है।

बिहार में बहन और बेटियों को अधिकार मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और बिहार के विकास के संकल्पित है। आप सब अपने मोबाइल निकालिए और फ्लैश लाइट जलकार विकास का उत्सव मनाइए। भारत माता के जयकारे लगवा कर पीएम मोदी ने अपना संबोधन खत्म किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Holi Special Buses: होली पर खुशखबरी! पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, छपरा और बिहारशरीफ रूट्स पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, दिल्ली के लिए भी खास इंतजाम
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें