spot_img

Bihar News | Accident News | सड़क हादसों में 5 की मौत, दरभंगा मुजफ्फरपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग पर बोलेरो-ऑटो की टक्कर में 1 की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम,कैथवलिया-लौरिया मुख्यमार्ग पर सास-बहू, पासवान चौक के पास मां-बेटे की ऑन द स्पॉट मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Accident News | विभिन्न सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसमें दरभंगा मुजफ्फरपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग पर बोलेरो-ऑटो की टक्कर में एक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं, कैथवलिया-लौरिया मुख्यमार्ग पर दो लोगों सास-बहू की हादसे में मौत हो गई है जबकि पासवान चौक के पास मां-बेटे की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News | Accident News | दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग पर इमादपुर के पास

दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग पर इमादपुर के पास बोलेरो और ऑटो की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे जख्मी व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से इलाज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम खुलवाने के प्रयास कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'क्या हम सरकार की तारीफ में डफली बजाएं?' मनोज झा का BJP पर करारा हमला

Bihar News | Accident News | बोलेरो और ऑटो में सीधी टक्कर मार दी है जिससे ऑटो सवार  की मौके पर ही मौत

बताया जाता है कि एक बोलेरो और ऑटो में सीधी टक्कर मार दी है जिससे ऑटो सवार  की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नही हो पाई है। इस दोनो वाहनों के टक्कर में बोलेरो चालक की मौत हो गई है जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है।

यह भी पढ़ें:  बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: 'बिहार में हैवानों का राज', CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..”?

Bihar News | Accident News | बोलेरो और ऑटो में सीधी टक्कर मार दी है जिससे ऑटो सवार  की मौके पर ही मौत

दूसरी घटना पश्चिम चंपारण की है जहां कैथवलिया-लौरिया मुख्यमार्ग पर गिट्टी लदे ट्रक ने छह लोगों को रौंद दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतका सास-बहू थी। वहीं, अन्य 6 घायलों में चार लोग एक ही परिवार के थे, जबकि दो लोग राहगीर थे, जो चपेट में आ गए। ये लोग सड़क किनारे आग ताप रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बंधकर बनाकर उसकी पिटाई की, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में PM आवास योजना पर महासंग्राम! गरीबों के नाम गायब, अमीरों को मिला लाभ? BDO का जवाब - पढ़िए

Bihar News | Accident News | ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर मौत

वहीं, तीसरी घटना सीतामढ़ी जिले में घटी। जहां नगर थाना क्षेत्र के पासवान चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली निवासी रामविनय साह की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई। जबकि उसका 2 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार भी हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में नगर थाने की पुलिस ट्रक ड्राइवर को थाने ले आई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports