spot_img

KK Pathak | केके…नहीं हटेंगे पीछे, छोड़ेंगे नहीं KK Pathak…करके रहेंगे एफआईआर, बिहार के कुलपतियों और विश्वविद्यालय के अफसरों पर चुन-चुनकर होगा केस दर्ज, थाने में भेजा आवेदन

spot_img
- Advertisement -

KK Pathak | केके…नहीं हटेंगे पीछे। छोड़ेंगे नहीं KK Pathak… ।  करके रहेंगे एफआईआर । बिहार के कुलपतियों और विश्वविद्यालय के अफसरों पर चुन-चुनकर होगा केस दर्ज। कारण, थाने में भेजा जा रहा आवेदन यही बताता है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए नामांकित केके पाठक का एक्शन अभी भी यथावत है।

- Advertisement -

KK Pathak | प्रतिनियुक्ति के बावजूद जलवा कायम है,अपनी बातों पर अडिग हैं केके…नहीं हटेंगे पीछे

प्रतिनियुक्ति के बावजूद उनका जलवा कायम है जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अपनी बातों पर अडिग हैं। पीछे नहीं हट रहे और एक-एक कर बिहार के सभी वीसी और यूर्निवसिटी के अन्य अफसरों पर एक्शन ले रहे हैं। उनपर एफआईआर के लिए थानों में आवेदन पड़ रहे हैं। भेजे जा रहैं जिससे अब एक नया विवाद सामने है, जहां एक-एक कर बिहार के उन सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिकुलपति पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

- Advertisement -

KK Pathak | विवि के अधिकारियों पर परीक्षा कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई

आवेदन में विवि के अधिकारियों पर परीक्षा कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई करने की बात कही गयी है। समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होने, लंबित परीक्षाओं के संबंध मे पूरा प्रतिवेदन नहीं देने, आवश्यक सूचना नहीं देने, जानबूझकर लंबित परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी देने से बचने और इंकार करने, परीक्षा सही समय पर नहीं कराने को लेकर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही गयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के लाखों बच्चों को CM सम्राट चौधरी ने खिलाई मिठाई! आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिखा खास नजारा - 'आंगन का मिलन'

KK Pathak | जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) परमेंद्र कुमार बाजपेई कुलसचिव प्रो.(डॉ.) रणजीत कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिलीप कुमार पर उच्च शिक्षा निदेशक दीपक कुमार सिंह के निर्देश के बाद सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक (आरडीडीई) विनय कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ का महासंकट! गंडक बराज से भारी डिस्चार्ज, 2024 का रिकॉर्ड टूटा, तटबंध टूटा, SP ऑफिस तक डूबा

KK Pathak | भागलपुर के टीएमबीयू, मधेपुरा के बीएनएमयू,पूर्णिया विवि के कुलपतियों

जानकारी के अनुसार, दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि, संस्कृत विवि, मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विवि, भागलपुर के टीएमबीयू, मधेपुरा के बीएनएमयू और पूर्णिया विवि के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों के खिलाफ उन जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने संबंधित थानों में एफआइआर के लिए आवेदन दे दिया है। बीएनएमयू के कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ भी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है।

KK Pathak | केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में भेजे जाने के लिए नाम आने से पूर्व

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में भेजे जाने के लिए नाम आने से पूर्व केके पाठक ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व प्रतिकुलपतियों के साथ एक मीटिंग शेड्यूल कर रखा था, लेकिन राजभवन से आदेश न मिल पाने के कारण उक्त लोग ‘एसीएस’ की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। तिलमिलाए केके पाठक ने इसे उनकी नाफ़रमानी मानकर पहले तो उनके वेतन रोके। इस घटना के बाद ही उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का लेटर भी जारी हो गया।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

KK Pathak | जाते-जाते कुलपतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का चला चुके तीर, अब कमान से निकल गई…

जाते जाते उन्होंने कुलपतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तीर चला ही दिया है। इस कड़ी में मगध विश्वविद्यालय बोधगया का नाम भी जुड़ चुका है। थानों में अधिकारियों ने आवेदन में कहा है कि वे शिक्षा विभाग की ओर से नामित व्यक्तियों के खिलाफ बिहार विद्यालय परीक्षा संचालन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता 1860 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत शिकायत दर्ज करना चाहते हैं। उपरोक्त नामित व्यक्तियों ने विभिन्न प्रा वधानों का उल्लंघन किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports