मई,13,2024
spot_img

Bihar News | Bhagalpur News | जम्मू कश्मीर के आर्मी जवान समेत दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक, छुट्टी पर Bhagalpur आया था फौजी

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News | Bhagalpur News | जम्मू कश्मीर के आर्मी जवान समेत दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक, छुट्टी पर Bhagalpur आया था फौजीभागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के अकबरनगर चौक के समीप मंगलवार को एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत ऑन द स्पॉट ही हो गई।

Bhagalpur News | आर्मी जवान मनोज कुमार और दूसरा उदय कुमार राय

इसमें एक आर्मी के जवान अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो गांव निवासी आर्मी जवान सुबोध राय के 30 वर्ष के पुत्र आर्मी जवान मनोज कुमार एवं दूसरा उदय कुमार राय के पुत्र पल्लव कुमार (25) है। एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। इसका इलाज जेएलएनएमसीएच में हो रहा है।

Bhagalpur News | बाइक पर सवार होकर भागलपुर की तरफ जा रहे थे

जानकार के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागलपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अकबरनगर चौक के समीप उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। रक्त ज्यादा वह जाने से दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| Mizoram और Ghanshyampur Police की Joint Combing, चुनाव से पहले हथियार, कारतूस और अपराधी,...निकला पत्नी का हत्यारा

Bhagalpur News | पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Bhagalpur News | जम्मू कश्मीर में था मनोज

वहीं, मृतक के पिता सुबोध राय ने बताया कि एक बाइक से मनोज और उनके दोस्त मार्केट के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। मृतक मनोज कुमार फौज में नौकरी करता था। जम्मू कश्मीर में उसकी पोस्टिंग है। हाल के दिनों में छुट्टी पर वह घर आया था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृत युवक का पहचान किया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| लंबी कतार, मौसम खुशगवार, घूंघट की ओट, जमकर वोट की चोट

Bhagalpur News | अकबरनगर शाहकुंड SH-85 पर एक बाइक पर सवार तीन युवक सवार होकर

जानकारी के अनुसार अकबरनगर शाहकुंड SH-85 पर एक बाइक पर सवार तीन युवक सवार होकर अकबरनगर की ओर आ रहे थे। इस दौरान श्रीरामपुर स्थित बाइपास के पास सड़क किनारे लगे बोरिंग में अचानक अनियंत्रित होकर टकरा गया। इस टक्कर में एक आर्मी जवान सहित दो की मौत हो गई।  वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य बुरी तरह जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| बहादुरपुर का कुशोथर...EVM

Bhagalpur News | पूरे गांव में मातम का माहौल

स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जख्मी युवक जेएलएनएमसीएच में इलाजरत है। एक ही गांव के दो युवकों के मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें