spot_img

Bihar Fake Teacher | निगरानी की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शिक्षक धराया, 14 सालों से मीडिल स्कूल में फर्जी डिग्री पर कर रहा था मास्टरी, FIR

spot_img
- Advertisement -

Bihar Fake Teacher | निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है जहां फर्जी शिक्षक धराया है। यह पिछले 14 सालों से मीडिल स्कूल में फर्जी डिग्री पर मास्टरी कर रहा था। अब निगरानी के हत्थे चढ़ा है जहां उसपर FIR दर्ज की गई है। शिक्षक का मार्कशीट और सर्टिफिकेट दोनों फर्जी पाए गए हैं।

- Advertisement -

Bihar Fake Teacher | बिहार में इन दिनों लगातार फर्जी शिक्षकों का खुलासा हो रहा है

जानकारी के अनुसार, बिहार में इन दिनों लगातार फर्जी शिक्षकों का खुलासा हो रहा है। ऐसे शिक्षक मिल रहे हैं जिनके सर्टिफिकेट पर विभिन्न जिलों के स्कूलों में कई शिक्षक कार्यरत हैं। इसका खुलासा होने के बाद विभाग जांच में जुट गई है। वहीं, मोतिहारी से यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Bihar Fake Teacher | 14 वर्षों से फर्जी सर्टिफिकेट पर कार्यरत एक शिक्षक मिला

मोतिहारी में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई है जहां निगरानी विभाग ने त्रिमुहान मीडिल स्कूल में 14 वर्षों से फर्जी सर्टिफिकेट पर कार्यरत एक शिक्षक साहरघाट थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी कृष्णदेव ठाकुर के पुत्र राम विनोद ठाकुर को दबोचा है। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हेै।

- Advertisement -

Bihar Fake Teacher | यूनिवर्सिटी का फर्जी सर्टिफिकेट लगा कर, 2010 से

जानकारी के अनुसार, एक यूनिवर्सिटी का फर्जी सर्टिफिकेट लगा कर, शिक्षक पद के लिए 2010 में अपना नियोजन कराया था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के जांचकर्ता पुलिस सब इंस्पेक्टर सत्येन्द्र राम ने साहरघाट थाना में आरोपी शिक्षक के खिलाफ इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करायी है।

Bihar Fake Teacher | स्थापना मधुबनी के नोडल पदाधिकारी के रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट पटना की ओर से दर्ज करायी गयी एक जनहित याचिका के पारित आदेश के आलोक में जांचोपरांत यह कार्रवाई की गयी है। स्थापना मधुबनी के नोडल पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध करायी गयी रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने केस दर्ज कराये जाने की बात कही।

Bihar Fake Teacher | दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर नियोजन फाइल में

उन्होंने बताया कि जांच करने के दौरान आरोपित शिक्षक का मार्कशीट और सर्टिफिकेट दोनों फर्जी पाए गए। दोनों दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर नियोजन फाइल में लगाए जाने की जानकारी उन्होंने दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Horn News: बिहार में अब नहीं बजेंगे तेज हॉर्न! सरकार का बड़ा एक्शन, क्या आप भी हैं सावधान?

बिहार में अब वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न और मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ सख्त अभियान चलेगा। सरकार ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन मालिकों#BiharNews,#HornAction,#NoisePollution

Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अभ्यास मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई की इस पारी से स्थानीय क्रिकेट में नई उम्मीदें जगी#SamastipurCricket,#AshirwadSuryavanshi,#BiharSports

Bihar Police News: बड़ी खबर! बिहार पुलिस में लौट रहा जोनल सिस्टम, अपराधियों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था सुधरेगी!

बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! सम्राट चौधरी सरकार ने सात साल पहले खत्म की गई जोनल व्यवस्था को फिर से बहाल करने का फैसला किया है। इससे फील्ड पुलिसिंग मजबूत होगी, अप#BiharPoliceNews,#SamratChaudhary,#BiharGovernment

Patna Zoo News: पटना चिड़ियाघर में नई रौनक! मैसूर से आ रहा नर जिराफ, जानें क्यों है खास?

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में जल्द ही मैसूर चिड़ियाघर से एक नर जिराफ आने वाला है। यह कदम जिराफों के प्रजनन स्टॉक को मजबूत करेगा और आनुवंशिक विविधता बढ़ाएग#PatnaZooNews,#GiraffeTransfer,#BiharNews