spot_img

Darbhanga News, Biraul News | बिरौल में विवाहिता की मायके में संदिग्ध मौत, पति से रात में मोबाइल पर नोंक-झोंक, सुबह मिली फंदे से लटकती लाश…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News, Biraul News | बिरौल में विवाहिता की मायके में संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जाता है कि पति से रात में नोंक हो गई उसी झोंक में सुबह मिली फंदे से लटकती लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul News | पुलिस ने किया शव को जब्त, जांच तेज

…मामला, बिरौल थाना क्षेत्र के अग्रेडीह में एक विवाहिता महिला की मौत मायके में सन्दिग्ध स्थिति में हो गयी. मृतका मगनू तांती के 19 वर्षीय पुत्री रीना देवी है. जहां सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul News | रात्रि में मोबाइल पर किसी बात को लेकर अपने पति के साथ नोक झोंक

मृतका के परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात्रि में मोबाइल पर किसी बात को लेकर अपने पति के साथ नोक झोंक व कहासुनी हुआ था. सुबह जब घर के लोग उठे तो, देर तक उसके घर का गेट अंदर से बंद पाये जाने पर कोई अनहोनी होने शंका उत्पन्न हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हुआ शराब तस्कर, कुछ घंटे में ही दोबारा दबोचा, थानेदार ने बताई लापरवाही

Darbhanga News | Biraul News | घर के बरेली में साड़ी की फंदा से झूलती मिली लाश

बाहर से कई बार नाम लेकर आवाज देने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आया, तो घर की खिड़की को तोड़ा गया.जहां मृतका घर के बरेली में साड़ी की फंदा से लटकते पाया गया, इसको देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. परिजनों द्वारा घर का गेट तोड़ कर फंदे से लटकी मृतका की शव को घर के बाहर निकाला,और शव को चौकी पर रख दिया.

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बड़े अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का सनसनीखेज खुलासा: नेपाल तक फैला है नेटवर्क ! मिलीं 4 चोरी की बाइक

Darbhanga News | Biraul News | अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी तत्काल पहुंची

इस बीच किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.सूचना पर पुलिस दल,बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने शव को चौकी पर पाया. जहा शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: जानलेवा हमले से लेकर दहेज उत्पीड़न तक, 5 आरोपियों की जमानत रद्द!

Darbhanga News | Biraul News | समस्तीपुर के रमोल  निवासी मुकेश दास से हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी चार वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिला के रमोल गांव निवासी मुकेश दास के साथ हुआ था. चार माह पूर्व पति घर के रोजी,रोटी के लिये मुम्बई चला गया.इसके बाद मृतका अपने ससुराल से मायके अग्रेडिह आ गयी।

Darbhanga News | Biraul News | थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन कर रहे पूरे मामले की गहराई से तहकीकात

चार महीने से वह मायके में ही रह थी.इसी बीच मोबाइल पर पति के साथ नोक झोंक व कहासुनी हो गयी. जहां दूसरे दिन बुधवार की सुबह परिजनों को साड़ी की फंदे से लटकते पाया. इस घटना से मृतका की मां सुकनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने घटना की पुष्टि करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेजे जाने की बात कही.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident