spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | सुघराइन में लहकी आग…एक घर से उड़ी चिंगारी से 12 घर एक साथ स्वाहा…जमीनी कागजात भी नहीं बचा….

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | सुघराइन में लहकी आग…एक घर से उड़ी चिंगारी से 12 घर एक साथ स्वाहा…जमीनी कागजात भी नहीं बचा….जहां लगातार तेज हवाएं आग को लहका रहे। तमाम सरकारी जागरूकता के बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे।

- Advertisement -

Darbhanga News | अग्निदेव का तांडव

इसी का नतीजा देखने को मिला है कुशेश्वरस्थान पूर्वी में, यहां अग्निदेव ने एक साथ तांडव मचा दिया। बारह लोगों के घर पलभर में जलकर राख हो गए। जहां, घर से उड़ी एक चिंगारी ने एक साथ बारह घरों को अग्नि के ज्वाला में जलाकर राख कर दिया है। मामला, सुघराइन गांव का है।

- Advertisement -

Darbhanga News | हादसा बुधवार की दोपहर का है जहां सुघराईन के मो.मुर्तुजा के घर

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार की दोपहर का है जहां सुघराईन के मो.मुर्तुजा के घर खाना पक रहा था। इसी खाना बनाने के दौरान चुल्हे को हवा ने ऐसा लहकाया कि एक चिंगारी उड़ी और देखते ही देखते पूरा आस-पड़ास के दर्जनों घर जलने लगे। देखते ही देखते सब राख हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga News | ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी, मगर

आग की भयावह स्थिति को देकर ग्रामीणों ने चापाकल और घर के बगल में गड्ड्‌डे से पानी लेकर बाल्टी के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके परआपदा मित्र भागेश्वर राय ने देशज टाइम्स को बताया कि अग्निशामक को सूचना दिया गया था लेकिन जबतक अग्निशमक की गाड़ी आयी तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News | कुछ भी नहीं बचा

ग्रामीणों के अनुसार, इस अगलगी की वारदात में मो. मुर्तुजा समेत तजुद्दीन,तजबमूल,  रिजवान,लाल समेत बारह लोगों के घर जल गए। इसमें सबसे अधिक नुकसान मो.मुर्तुजा के घर में हुई जहां रखे आनाज, कपड़े के अलावे जमीन के दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। वहीं, मो. तजूद्दीन की दुधारू गाय समेत पांच बकरी झुलस गई।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime में खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर के जजुआर की 16 साल की बेटी की हत्या, दरभंगा में मिली लाश | परिवार घर छोड़ फरार!

Darbhanga News | सीओ गोपाल पासवान ने बताया

सीओ गोपाल पासवान ने बताया अगलगी की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों का सर्वे किया गया है। जल्द की सरकार की ओर से मिलने वाली सरकारी सहायता राशी दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports