spot_img

Darbhanga College Of Engineering | Darbhanga News | दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र एक साल के लिए निष्कासित, दो दिनों में होस्टल करना होगा खाली

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Engineering College | Darbhanga News | दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों को एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। साथ ही, इन तीनों छात्रों को दो दिनों में होस्टल खाली करने का आदेश भी थमा दिया गया है। इस फैसले से दरभंगा इंजीनियरिंग कॉज के छात्राओं समेत  छात्रों में हड़कंप मचा है। 

- Advertisement -

Darbhanga College Of Engineering | छात्रों को प्रिंसिपल का विरोध करना पड़ गया बड़ा महंगा

जानकारी के अनुसार, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रिंसिपल का विरोध करना महंगा पड़ गया है। कालेज में पढ़ने वाले 2021-25 बैच के दो छात्राओं और एक छात्र को एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है इतना ही इन्हें दो दिनों के भीतर ही होस्टल भी खाली करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

Darbhanga College Of Engineering | छात्रों को समस्याओं को लेकर कॉलेज परिसर में हंगामा बना मुसीबत

जानकारी के अनुसार, पिछ्ले वर्ष 19 और 20 अक्टूबर को कॉलेज के सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने मूलभूत समस्याओं को लेकर कालेज परिसर में हंगामा करते हुए प्रिंसिपल का हटाने की मांग करते हुए कई गम्भीर आरोप लगाये गए थे। बाद में जिला प्रशासन की तरफ से तत्कालीन एसडीओ डीएसपी और भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हड़कंप Darbhanga Bail Rejection! हत्या और जानलेवा हमला के 8 अपराधियों की जमानत खारिज, कोर्ट ने दिखाया कड़ा तेवर

Darbhanga College Of Engineering | 2021-25 बैच के इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के हैं स्टूडेंट

2021-25 बैच के इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के स्टूडेंट हैं। इनपर कालेज के अनुशासन समिति के अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि प्रिंसिपल और शिक्षकों के छात्रों को भड़काकर नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार वालों के लिए बड़ी खबर! अब 30 दिन में पास होगा घर का नक्शा, नहीं तो खुद हो जाएगा स्वीकृत

Darbhanga College Of Engineering | छात्रों में है नाराजगी

छात्रों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रिंसिपल के खिलाफ आंदोलन करने के कारण हमलोग के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करना उचित नही है। पत्र को देखकर सभी छात्रों ने निष्कासन की प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की है।

Darbhanga College Of Engineering | प्रिंसिपल डॉ. संदीप तिवारी ने कहा

इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप तिवारी ने कहा है कि अनुशासनहीनता के आरोप में कॉलेज के दो छात्राओं और एक छात्र को निष्कासित किया गया है। इन्हें दो दिनों के भीतर होस्टल भी खाली करने को कहा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports