back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट में महाशिवरात्रि पर जमकर नाचे भूत-पिशाच…निकली महादेव की बरात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट में महाशिवरात्रि पर जमकर नाचे भूत-पिशाच…निकली महादेव की बरात…जहां प्रखंड के जांता बिचला टोला में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | 501 कन्याओं ने गोढ़ीयारि घाट से कलश में जल लेकर जांता स्थित मंदिर पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया

इसमें 501 कन्याओं ने विधिवत गोढ़ीयारि घाट से कलश में जल लेकर जांता स्थित मंदिर पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। वहीं, शिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शिव बारात झांकी निकाली गई। साथ ही, सीताराम नाम अखंड महायज्ञ का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | 1998 से लगातार हो रहा महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन

जानकारी के अनुसार, गायघाट प्रखंड के लक्ष्मणनगर गांव स्थित तपस्वी नारायण बाबा मंदिर के ब्रह्मस्थान से आज महाशिवरात्रि के अवसर पर 27वीं श्री सीताराम नाम अखंड महायज्ञ सवा महीना का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सन 1998 से लगातार चल रही है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | गाजे-बाजे व घोड़ा के साथ कलश शोभा यात्रा में छलका उत्साह

इस अवसर पर 351 कुमारी कन्याओं की ओर से गाजे-बाजे व घोड़ा के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी। हर ओर भक्ति का माहौल छाया दिखाई दिया। वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ी। जयकारे लगते रहे। भक्तों ने फूलों की वर्षा की। जो तपस्वी नारायण बाबा मंदिर ब्रह्मस्थान से निकलकर कांटा गांव स्थित कार्निया घाट तक गयी और जलबोझी कर मंदिर प्रांगण में लौटी।

Muzaffarpur News | Gaighat News | इनकी थी मौजूदगी

इस कलश यात्रा के मौके पर विधायक निरंजन राय, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मुखिया कमलेश प्रसाद सिंह, राधे श्याम सिंह, मनोज कुमार यादव, मोहन राय, कृपाल राय, कुंदन कुमार, कंचन कुमार, पूर्व मुखिया श्याम सुंदर साह, ओम प्रकाश यादव, राम लला पंडित, प्रभु दास, शंकर साह, शिव चंदर राय, कैलाश ठाकुर, बिरजू साह, अजय ठाकुर, पंकज साह, कृष्णा देवी, अंटू देवी, रूबी देवी, भुल्ली देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे।

Muzaffarpur News | Gaighat News | 18 वर्षों से है आकर्षण और भक्ति का केंद्र

गायघाट प्रखंड के जांता बिचला टोला में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर में हजारो के संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। जिसमें 501 कन्याओं ने विधिवत गोढ़ीयारिघाट से कलश में जल लेकर जांता स्थित मंदिर पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। जिसमें सुरक्षा के मद्देनजर बेनीबाद थाना की पुलिस का सहयोग था। जिसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। तत्पश्चात मंदिर पर शिव व पार्वती विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत 18 वर्षों से यह कार्यक्रम चलते आ रहा है। मौके पर मंदिर के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव रामचंद्र ठाकुर, संजीत ठाकुर, सुबोध ठाकुर, प्रभात ठाकुर, विकास, सन्नी आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार का बड़ा इस्तीफा!

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया टी20 विश्व कप 2026 अभियान किसी...

काजोल न्यूज: तनीषा मुखर्जी के बर्थडे पर काजोल ने लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल!

Kajol News: बॉलीवुड की सगी बहनों में काजोल और तनीषा मुखर्जी का नाम सुनते...

राजपाल यादव ने सोनू सूद पर साधा निशाना, मिला मुंहतोड़ जवाब!

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के पर्दे पर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें