back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

RJD leader Subhash Yadav | Subhash Yadav ED Raid | राजद की रेत में ED की Raid

spot_img
- Advertisement - Advertisement

RJD leader Subhash Yadav | Subhash Yadav ED Raid | राजद की रेत में ED की Raid जहां, शुक्रवार के बाद आज शनिवार। राजद के नेताओं पर ताबड़तोड़ ईडी और आईटी की रेडबाजी। यहीं हैं लालू यादव की पार्टी आरजेडी के करीबी। पहले एमएलसी विनोद जायसवाल के पटना स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम का छापा। जहां, कोलकाता से आई IT टीम ने शराब फैक्ट्री की जांच मामले में ये कार्रवाई की है। इसमें टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। और अब, राजद नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

 Subhash Yadav ED Raid | शराब के आईटी के बाद रेत में घुसी ईडी की टीम

यानि, शराब के बाद रेत माफिया से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने आज लालू यादव के करीबी राजद नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई ईडी की पटना यूनिट कर रही है। कई ठिकानों पर सर्च अभियान चल रही है। जहां नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा एक नहीं कई जगहों पर एक साथ, जुड़ा है रेत माफिया के मकड़जाल में। पढ़िए पूरी खबर जहां, बिहार में ईडी ने बड़ी कार्रवाई चल रही है।

- Advertisement -

Subhash Yadav ED Raid | साल 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में भी हो चुकी है कार्रवाई

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं, दानापुर के बालू माफिया सुभाष यादव। इनके तीस से अधिक ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।इससे पहले भी सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापमेरी की थी। साल 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। बता दें कि सुभाष यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड के चतरा से राजद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna High Court का बड़ा फेरबदल: Darbhanga समेत Bihar के कई जिलों के जज बदले, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Subhash Yadav ED Raid | राजद के एमएलसी विनोज जायसवाल के घर आयकर विभाग

इससे पहले पटना स्थित राजद के एमएलसी विनोज जायसवाल के घर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। कोलकाता से आई टीम ने शराब फैक्ट्री की जांच मामले में ये कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के तहत यह जानकारी भी सामने आई कि टैक्स की चोरी भी की गई है। बता दें कि इस बीच अब सुभाष यादव के अलग-अलग ठिकानों पर ईडी का रेड जारी है।

Subhash Yadav ED Raid | झारखंड के चतरा से राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं

इससे शुक्रवार को विनोद जायसवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा था।राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव के कई ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। इनके कई ठिकानों पर छापे मारी हो रही है। इससे पहले भी ईडी रेड कर चुकी है। सुभाष यादव बालू से जुड़ी ब्रॉडसन कंपनी के लंबे समय तक एमडी थे।साथ ही सुभाष यादव राजद नेता हैं। झारखंड के चतरा से राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

दानापुर समेत तकरीबन तीस ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। सुभाष यादव पर पार्टी के लिए फंडिंग जुटाने का आरोप लगाता रहा है। सुभाष यादव के साथ बालू का काम करने वाले कई लोग ईडी की ओर से जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें विधान पार्षद राधा चरण सेठ का नाम भी शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें