back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट शिवदाहा पंचायत की उपमुखिया भारती देवी पर कोई अविश्वास नहीं, कुर्सी सलामत, रही बरकरार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट शिवदाहा पंचायत की उपमुखिया भारती देवी पर कोई अविश्वास नहीं है। भारती देवी की कुर्सी सलामत है। बिल्कुल बरकरार है जहां शिवदाहा की उप मुखिया की कुर्सी को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन, हद यह, यह अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले ही सदन में उपस्थित नहीं हुए और अविश्वास प्रस्ताव ख़ारिज हो गया। भारती देवी की कुर्सी बरकरार रह गई।

- Advertisement -

गायघाट प्रखंड के शिवदाहा पंचायत की उपमुखिया भारती देवी पर लगे अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। उपमुखिया की कुर्सी बरकरार रह गई। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आयोजित विशेष बैठक मुखिया गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में की गई।अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में मात्र उपमुखिया सहित एक वार्ड सदस्य ही शामिल हुए।

- Advertisement -

15 सदस्यों में से केवल दो सदस्यों की उपस्थिति के कारण मत विभाजन की प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे उपमुखिया पर लगा अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया गया।उपमुखिया के पद पर भारती देवी बरकरार रही।

- Advertisement -

पंचायत सचिव कुमार मोनू ने बताया कि बीते दिनों पहले उपमुखिया पर आधा दर्जन सदस्यो द्वारा कार्य मे रुची नही रखना विकास संबंधी जानकारी साझा नही करना पंचायत में उपस्थित नही रहना आदि का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

इसको लेकर शिवदाहा पंचायत भवन सभागार में मुखिया की अध्यक्षता में सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक हुई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले उपस्थित नही हुए।जिससे अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार का बड़ा इस्तीफा!

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया टी20 विश्व कप 2026 अभियान किसी...

काजोल न्यूज: तनीषा मुखर्जी के बर्थडे पर काजोल ने लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल!

Kajol News: बॉलीवुड की सगी बहनों में काजोल और तनीषा मुखर्जी का नाम सुनते...

राजपाल यादव ने सोनू सूद पर साधा निशाना, मिला मुंहतोड़ जवाब!

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के पर्दे पर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें