spot_img

Darbhanga News | दरभंगा से Sakatpur जा रहा Auto पलटा, एक की मौत, Madhubani के यात्री समेत 5 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा से Sakatpur जा रहा Auto पलट गया है। एक की मौत हो गई है वहीं Madhubani के यात्री समेत पांच यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है जहां बेनीपुर के बहेड़ा थाना के अटौर गांव के निकट बुधवार की सुबह टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग चोटिल हो गए। मृतक की पहचान सकतपुर थाना क्षेत्र के कटहरा ठेंगहा निवासी बेचन सदा के पुत्र रवीन्द्र कुमार सदा (25) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | ऑटो पर 6 यात्री थे सवार

स्थानीय सूत्रों के अनुसार टैम्पो दरभंगा से सकतपुर जा रही थी। उसमें छः सवार अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे थे इसी बीच अटौर गांव के समीप पहुंचने पर टेंपो चालक से अनियंत्रित होकर पलटकर सड़क किनारे पानी से भरे गढ़ढे में गिड़ गई, जिसमें दबकर रवीन्द्र की मौत मौके पर हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब नहीं भटकेंगे मरीज! सदर अस्पताल में एक साथ शुरू हुईं 6 बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga News | मधुबनी के यात्री भी जख्मी

उसमें सवार मधुबनी जिला के भेजा निवासी शत्रुघ्न कुमार, घनश्यामपुर के अरविंद पासवान, सुपौल गोपालपुर के ललन कुमार एंव अलीनगर थाना क्षेत्र के अंदौली निवासी बैद्यनाथ मुखिया जबकि  एक अन्य चोटिल व्यक्ति गंतव्य को चले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पोहद्दीबेला में रात भर दहकी आग, तीन बेजुबान गायें जिंदा जलीं; अब प्रशासन से मदद की गुहार

Darbhanga News | बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बहेड़ा थाना पुलिस को दिया जानकारी  मिलते ही दारोगा बसंत कुमार एंव पुलिस दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर सबसे पहले उसमें सवार चोटिल लोगों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चोटिल लोगों कि इलाज कर डाॅक्टर ने छुट्टी दे दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News | चालक ऑटो छोड़कर फरार

इधर घटना में मृतक युवक को परिजनों को जानकारी देकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरुरी कागजात बनाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जबकि टेम्पो  को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं घटना के बाद टेम्पो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports