

Holi Special Train | Railway News | Darbhanga News | दरभंगा के हैं या मधुबनी के। होली घर पर मनाना चाहते हैं…तो आइए ना…ये है खास ट्रेन बिल्कुल घर तक जहां आप इसबार होली अपने घरों पर ही मनाएंगें। रेलवे ने ऐसी व्यवस्था कर दी है।
Darbhanga News | होली पर दूसरे प्रदेशों में काम करने वालों का घर पहुंचना दुश्वार हो जाता है
जहां, होली पर दूसरे प्रदेशों में काम करने वालों का घर पहुंचना दुश्वार हो जाता है। काफी मारामारी के बाद काफी दिक्कतों के बीच लोग घर लौटते हैं। मगर, इसबारा ऐसा नहीं है। ऐसे में ट्रेनों की ऐसी व्यवस्था है जहां टिकट के लिए मारा-मारी नहीं है। आपके लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।
Darbhanga News | सिंकदराबाद-दरभंगा जंक्शन और तीन फेरे
भीड़ को कम करने के लिए इस बार भी रेलवे की ओर से होली पर्व पर उत्तर भारत समेत ओड़िशा, महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए दुर्ग-छपरा, दुर्ग-पटना और सिंकदराबाद-दरभंगा जंक्शन और तीन फेरे के लिए संबलपुर-पुणे के बीच होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है।
Darbhanga News | यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने
यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने दुर्ग-छपरा-दुर्ग के मध्य सुपर फास्ट ट्रेन की सुविधा दी है। दुर्ग से 22 मार्च (शुक्रवार) को रात 10 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन नंबर 08796 छूटकर दूसरे दिन शाम 6.30 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी, जबकि छपरा से ट्रेन नंबर 08796 26 मार्च (मंगलवार) को शाम सात बजे छूटेगी।
Darbhanga News | ट्रेन में दो एसएलआर, एसएल आरडी, दो सामान्य, 14 स्लीपर, चार एसी-III, एक एसी -II सहित कुल 23 कोच
रेलवे प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, एसएलआरडी, दो सामान्य, 14 स्लीपर, चार एसी-III, एक एसी-II सहित कुल 23 कोच रहेगी। इसी तरह से होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन दुर्ग से 22 मार्च (शुक्रवार) को दोपहर 1.35 बजे ट्रेन नंबर 08793 के साथ छूटकर दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 08794 23 मार्च (शनिवार) पटना से सुबह 7,10 बजे छूटकर रात नौ बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, एसएलआरडी, दो सामान्य, 14 स्लीपर, चार एसी-III, एक एसी -II सहित कुल 23 कोच रहेगी।
Darbhanga News | सिकंदराबाद-दरभंगा जंक्शन के बीच एक फेरे के लिए
इसी तरह से सिकंदराबाद-दरभंगा जंक्शन के बीच एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद से 21 मार्च (गुरूवार) को शाम सात बजे ट्रेन नंबर 07221 के साथ छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 4.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं दरभंगा से ट्रेन नंबर 07222 23 मार्च (शनिवार) की दोपहर 11.30 बजे छूटेगी।
Darbhanga News | 19, 26 मार्च और दो अप्रैल को
संबलपुर-पुणे के मध्य होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन तीन फेरे के दौड़ेगी। संबलपुर से 08327 नंबर के साथ रात 10 बजे 17, 24 और 31 मार्च को छूटेगी। जबकि ट्रेन नंबर 08328 पुणे से दोपहर 1.30 बजे 19, 26 मार्च और दो अप्रैल को छुटेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, एसएलआरडी, छह सामान्य, नौ स्लीपर, चार एसी-III, एक एसी -II सहित कुल 22 कोच रहेगा।
Darbhanga News | रांची से भाया बोकारो होकर दो स्पेशल ट्रेन
भीड़ को कम करने के लिए इस बार भी रेलवे की ओर से रांची से भाया बोकारो होकर दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। पहली ट्रेन कटिहार से रांची के लिए 21 तथा 28 मार्च को खुलेगी। वही एक अन्य ट्रेन रांची से 22 मार्च को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
Darbhanga News | यह ट्रेन
कटिहार रांची स्पेशल 15 बोगी के साथ 21 तथा 28 मार्च को कटिहार से रात 10:30 बजे खुलेगी, जो 22 तथा 29 तारीख को सुबह 10 बजे, धनबाद 11:50 बजे, बोकारो तथा दोपहर करीब 2:30 बजे रांची पहुंचेगी। वही रांची से यह ट्रेन 22 था 29 तारीख को रात करीब 8:30 बजे, बोकारो में रात 10:45 बजे, धनबाद में देर रात करीब पौने 1:00 बजे होकर अगले दिन 11 बजे दिन में कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, हरिशचंद्रपुर, मालदा टाउन, पाकुड़, रामपुरहाट, अंडाल, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, चंद्रपुर, बोकारो, मुरी होकर रांची पहुंचेगी।
Darbhanga News | स्पेशल 20 कोच के साथ रवाना होगी
वहीं 22 मार्च को रांची गोरखपुर स्पेशल 20 कोच के साथ रवाना होगी। यह ट्रेन रात करीब 10:45 बजे रांची से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन देर रात करीब 1138 बजे बोकारो 2:15 बजे धनबाद 4:40 बजे मधुपुर होकर 23 की शाम को 4: 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जो 24 मार्च को सुबह पांच बजे गोरखपुर से रांची के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 3:30 बजे अब बोकारो स्टेशन पर शाम 6 बजे तथा करीब रात 9:30 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची, मुरी, बोकारो, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, पाटलिपुत्र, छपरा, सिवान, देवरिया सदर होकर गोरखपुर पहुंचेगी।

