back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga Sadar 2 की DSP बनीं Jyoti, बेनीपुर के SDPO बने आशुतोष, Shashibhushan Singh को डीएसपी रक्षित Darbhanga

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Sadar 2 की DSP बनीं Jyoti, बेनीपुर के SDPO बने आशुतोष, Shashibhushan Singh को डीएसपी रक्षित Darbhanga बनाए गए हैं जहां बिहार में एक साथ 153 डीएसपी का तबादला किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। इस तबादले की गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। एनडीए सरकार आने के बाद से यह तीसरी बड़ी प्रशासनिक स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है।

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदेल देखने को मिला है। दरअसल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव से पहले गृह विभाग ने बिहार में 153 डीएसपी के तबादले अधिसूचना जारी कर दी है। यानि बिहार में 153 डीएसपी का तबादला किया गया है। पटना निगरानी ब्यूरो में कार्यरत सत्यकाम को सदर पटना का एसडीपीओ बनाया गया है। डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय को पटना विधि व्यवस्था का एसडीपीओ बनाया गया है। डीएसपी प्रकाश को नगर पटना का एसडीपीओ बनाया गया। गौरव कुमार को पटना सिटी का एसडीपीओ बनाया गया। पुलिस मुख्यालय में तैनात पंकज कुमार मिश्रा को दानापुर और  जमुई मुख्यालय में पोस्टेड अभिषेक सिंह को बाढ़ का एसडीपीओ बनाया गया है।

- Advertisement -

कैमूर मुख्यालय के डीएसपी साकेत कुमार को सचिवालय पटना का एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं डीएसपी कन्हैया सिंह को मसौढ़ी और मुजफ्फरपुर प्रशासन डीएसपी उमेश्वर चौधरी को पालीगंज का नया एसडीपीओ बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। बीते 6 मार्च को  सबसे पहले बिहार में 8 आईपीएस (IPS) अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। वहीं इसके बाद बिहार में 15 आईएएस (IAS) अधिकारियों के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन भी जारी गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मूक-बधिर बच्चों के चेहरों पर दौड़ी मुस्कान, नंगे पांव स्कूल आने की मजबूरी हुई खत्म, मिला जूते-चप्पल का तोहफा

वहीं सामान्य प्रशासन विभाग ने कटिहार, जहानाबाद, सीतामढ़ी के जिलाधिकारी सहित कई विभाग के सचिव और प्रधान सचिव का भी तबादला किया है। इसके अलावा 4 मार्च को 76 अफसरों का तबादला करके उन्हें नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी। साथ ही 18 अनुमंडलों में नए एसडीओ को भी पदस्थापित किया गया था।

दरभंगा सदर 2 की डीएसपी ज्योति बनीं हैं। वहीं, बेनीपुर के एसडीपीओ आशुतोष कुमार को बनाया गया है। वहीं शशिभूषण सिंह को डीएसपी रक्षित दरभंगा के पद पर तैनात किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें