spot_img

Delhi Fire | Darbhanga के 4 लोगों की Delhi में मौत…क्या आया था शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त Surendra Chaudhary को PCR Call…ये House Number 65

इमारत और छतों पर करीब 150 मीटर लंबा पाइप जोड़कर 10 लोगों और दरभंगा के चार लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। भूतल पर बनी पार्किंग में चारपहिया वाहन के साथ करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन, साइकिल और ठेले भी खड़े थे। आग में सभी वाहन जल गए।

spot_img
- Advertisement -

Delhi Fire… Darbhanga के 4 लोगों की Delhi में मौत…क्या आया था शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त Surendra Chaudhary को PCR Call…कैसे लगी आग। यहां कर रहे पूरी पड़ताल जहां, दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के कुसोथर गांव निवासी सियालाल साह के पुत्र और पुत्रवधु सहित चार लोगों की मौत दिल्ली के सरोजनी नगर में हो गई है। मगर, कैसे लगी आग। क्या हुआ ये House Number 65 । पूरी खबर

- Advertisement -

मगर, यह आग कैसे लगी। कहां लगी। पूरी खबर

जानकारी के अनुसार सियालाल साह के तीन पुत्र सहित पूरा परिवार दिल्ली में रहकर बच्चों के खिलौना बनाने की फैक्ट्री चलाया करते थे। किराए के इमारत में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान मनोज कुमार और उनकी पत्नी पत्नी सुमन सहित दो भतीजी श्रुति कुमारी और निहारिका कुमारी की ऑन द स्पॉट जलने से जिंदा मौत हो गई। वहीं, उनके भाई राकेश साह उनकी पत्नी बेबी कुमारी और नंदलाल साह की हालत गंभीर है। मगर, यह आग कैसे लगी। कहां लगी। पूरी खबर…

- Advertisement -

दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके के एक रिहायशी इमारत में

दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके के एक रिहायशी इमारत में यह भीषण आग लगी। इसमें कुल पांच लोगों की मौत हुई जिसमें 4 लोग दरभंगा के हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने से पार्किंग में खड़े चार वाहन जल गए। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ का महासंकट! गंडक बराज से भारी डिस्चार्ज, 2024 का रिकॉर्ड टूटा, तटबंध टूटा, SP ऑफिस तक डूबा

शास्त्री नगर इलाके के गली नंबर-13 के मकान नंबर 65 में आग लगी

जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर इलाके के गली नंबर-13 के मकान नंबर 65 में आग लगी थी। यह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। इसमें चार मंजिलें है। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर और पार्किंग भी है। आग पार्किंग से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इससे बिल्डिंग में धुआं भर गया। गली काफी संकरी होने की वजह से फायर टेंडर्स को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | DMCH में छात्रा से छेड़छाड़, रात में हुआ ये कांड, आरोपी ड्रेसर पकड़ा गया!

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह पांच बजकर करीब 20 मिनट पर गीता कॉलोनी के पास शास्त्री नगर में भीषण आग लगने की सूचना मिली। हमने तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया। पुलिस की एक टीम, दमकल की चार गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया।’’ पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग है। उन्होंने बताया कि आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया।

डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा

शाहदरा इलाके में लगी आग पर शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें सुबह लगभग 5:30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक घर में भीषण आग लगने की सूचना मिली। मौके पर हमारी टीम, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंचीं। आग बुझाई गई और 9 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया।

गीता कॉलोनी थाने में तड़के करीब साढ़े 5 बजे एक घर में आग की पीसीआर कॉल

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गीता कॉलोनी थाने में तड़के करीब साढ़े 5 बजे एक घर में आग की पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि शास्त्री नगर के सरोजनी पार्क इलाके में आग लगी है। सूचना पर मौके पर अग्निशमन की चार गाड़ियां, एंबुलेंस, स्थानीय पुलिस और तीन पीसीआर वैन पहुंची।

यह भी पढ़ें:  Begusarai Rape Case बेगूसराय होटल खौफनाक दुष्कर्म कांड में घंटों तक हैवानियत - बड़ा खुलासा ! युवती से रेप फिर WhatsApp हैक कर वायरल किया वीडियो, अब दो हैवान उगलेंगे राज

150 मीटर लंबा पाइप जोड़कर 10 लोगों और चार मृतकों के शवों को बाहर निकाला

अग्निशमन विभाग की टीम ने सुबह करीब सवा 6 बजे आग पर काबू पाया। इमारत और छतों पर करीब 150 मीटर लंबा पाइप जोड़कर 10 लोगों और चार मृतकों के शवों को बाहर निकाला। राकेश, उनकी पत्नी बेबी और सबसे छोटा भाई नंदू जीटीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। भूतल पर बनी पार्किंग में चारपहिया वाहन के साथ करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन, साइकिल और ठेले भी खड़े थे। आग में सभी वाहन जल गए।

गली संकरी होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी मौके पर

अधिकारी ने बताया, गली संकरी होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। हरेक मंजिल की तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों को वहां से निकालकर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया। लेकिन इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports