back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Muzaffarpur News | Katra Pipa Bridge | कटरा-बकुची पीपा पुल होना है पार, पहले दीजिए अवैध ‘टैक्स’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News | Katra Pipa Bridge | कटरा-बकुची पीपा पुल होना है पार, पहले दीजिए अवैध ‘टैक्स’ क्योंकि प्रशासन है नहीं। सरकार को इससे मतलब नहीं। ढ़िढ़ोरा सुनिएगा तो सुशासन का हर रोज इश्तिहार छपता है।

- Advertisement -

अखबारों में टीवी में प्रचार देखिए तो लगेगा साहेब…ये सरकार ही है जिससे हमारी और आपकी जिंदगी टिकी है

अखबारों में टीवी में प्रचार देखिए तो लगेगा साहेब…ये सरकार ही है जिससे हमारी और आपकी जिंदगी टिकी है। मगर सरकार से यह कतई ना पूछिएगा कि हम कटरा पीपा पुल कैसे पार करें? यह मत पूछिएगा इस मनमानी, इस अवैध टैक्स की कमाई क्यों और किसके लिए….क्या जरूरत है। पैसा दीजिए चाहे कोई भी हो? तभी ही जा सकते हैं…सरकार और प्रशासन को सोचना चाहिए। मगर, सोचना है क्यों? लोग जैसे तैसे पार तो हो ही रहे, भले अवैध टैक्स भरना पड़े…सो…मनमानी चरम पर है।

- Advertisement -

प्रशासनिक उपेक्षा और अव्यवस्था का यह बड़ा उदाहरण है

प्रशासनिक उपेक्षा एवं अव्यवस्था का यह बड़ा उदाहरण हो सकता है। कटरा-बकुची पथ पर स्थित पीपा पुल को पार करने वालों को भी दस रुपये टैक्स देना पड़ता है। दोपहिया वाहन के लिए 10 रुपये तो चारपहिया के लिए 50 रुपये देना पड़ता है।

- Advertisement -

प्रशासनिक उपेक्षा और अव्यवस्था का यह बड़ा उदाहरण है

बागमती नदी की धारा में निर्मित इस अवैध पीपा पुल को पार करने पर टैक्स देना यहां के लोगों की मजबूरी भी है। पत्रकार हो या कोई अधिकारी बताना पड़ता है। इन्हें समझाना पड़ता किस काम से जा रहे हैं। आईकार्ड मांगते हैं। फिर भी संतुष्टि नहीं मिलीं तो पैसा दीजिए। ये मनमानी है। नहीं तो कहेंगे तुम जाम लगवा रहे हो?

बरसात में इस मार्ग से आवागमन के लिए नाव का ही सहारा

जानकारी के अनुसार, कटरा से बकुची मार्ग की दूरी महज एक किमी है। बरसात में इस मार्ग से आवागमन के लिए नाव का ही सहारा होता है। चारपहिया वाले चाहकर भी इसे पार नहीं कर पाते। प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए मुख्य मार्ग होने के कारण सैकड़ों लोगों की आवाजाही को लेकर होने वाली परेशानी पर विभाग की उपेक्षा ने स्थानीय लोगों को मौका दे दिया।

कुछ लोगों ने मिलकर यहां अपने स्तर से पीपा पुल बना दिया

कुछ लोगों ने मिलकर यहां अपने स्तर से पीपा पुल बना दिया। इसके लिए जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग या प्रशासन से स्वीकृति भी नहीं ली। अब प्रतिदिन हजारों रुपये की वसूली इससे की जा रही है।

दिलचस्प है ये पीपा पुल का अंकगणित

कटरा प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग होने के कारण इस पीपा पुल से प्रतिदिन करीब 500 पैदल लोगों की आवाजाही होती है। इसके अलावा सौ से डेढ़ सौ दोपहिया और 40 से 50 छोटा चारपहिया वाहन इस पुल से गुजरता है। इस तरह प्रतिदिन करीब 10 रुपये टैक्स के रूप लोगों को देना पड़ता है। इस हिसाब से यह आंकड़ा तीन लाख रुपये प्रतिमाह हो जाता है।

विभाग का दावा, सरकारी पुल बनने से बंद हो जाएगी मनमानी

इस मामले में आरसीडी-दो के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि सरकारी पीपा और पीसीसी पुल बन जाने के बाद यह मनमानी खत्म हो जाएगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए अवैध होने के बाद भी रोक लगाने में परेशानी आ रही।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: आधी रात को थाने पहुंचे SSP, SHO को आराम फरमाते देख चढ़ा पारा, पूछा- क्यों न कर दें सस्पेंड?... इधर... ये तो नाप गए!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026 में अफ्रीका का जलवा: सुपर ओवर थ्रिलर में अफगानिस्तान को हराया, जानिए क्या है ग्रुप डी का हाल

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक प्रारूप टी20 वर्ल्ड कप...

UP Board Date Sheet 2026: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी तैयारी

UP Board Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2026 की हाईस्कूल...

Kohrra 2 News: Netflix पर रिलीज हुई ‘कोहरा 2’, क्या यह पहले सीजन से भी ज्यादा दमदार है?

Kohrra 2 News: थ्रिलर और सस्पेंस के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर 'कोहरा 2'...

GHV Infra Projects: नया वर्क ऑर्डर बना इस Multibagger Stock का ड्राइविंग फोर्स

Multibagger Stock: GHV Infra Projects के शेयरों ने हालिया कारोबारी सत्रों में निवेशकों को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें