spot_img

Muzaffarpur News: Cyber Fraud गिरोह के सरगना समेत आधा दर्जन शातिर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News: Cyber Fraud गिरोह के सरगना समेत आधा दर्जन शातिर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर | पुलिस केस का भय दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का मुजफ्फरपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के युवाओं के लिए बड़ा मौका! डाक विभाग दे रहा फ्रेंचाइजी, घर बैठे होगी शानदार कमाई

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया –

पिछले कुछ महीनों से जिले में लगातार पुलिस का भय दिखाकर लोगों से ऑनलाइन पैसे की ठगी करने के मामले सामने आ रहे थे। अनुसंधान के क्रम में साइबर सेल को इस गिरोह के संबंध में जानकारी मिली।

 

पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए इस गिरोह के सरगना मो. अरशद आलम को मोतिहारी से गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर दरभंगा और मुजफ्फरपुर में हुई छापेमारी में इस गिरोह में शामिल अन्य पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के युवाओं के लिए बड़ा मौका! डाक विभाग दे रहा फ्रेंचाइजी, घर बैठे होगी शानदार कमाई

पकड़े गए अन्य साइबर अपराधियों की पहचान, अमजद आलम, जितेंद्र कुमार, रोशन कुमार, अंकित कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। एसएसपी के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधियों का अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की भी बात सामने आई है।

 

जिनके संबंध में अभी भी पुलिस की जांच जारी है। गिरफ्तार अपराधियों में एक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज का कोचिंग संचालक भी शामिल है। गिरफ्तार कोचिंग संचालक पढ़ने वाले छात्रों को कुछ पैसे का लालच देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंक में खाते खोले गए थे।

 

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के युवाओं के लिए बड़ा मौका! डाक विभाग दे रहा फ्रेंचाइजी, घर बैठे होगी शानदार कमाई

इनके माध्यम से साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों से इन खातों में पैसे डलवाया जाता था। इस गिरोह से जुड़े बैंक खाते से करोड़ों की राशि के लेनदेन की जानकारी की बात भी सामने आई है। इनके पास से बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के पासबुक, चेकबुक, एटीएम और क्रेडिट कार्ड और पांच लैपटॉप भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब नहीं भटकेंगे मरीज! X-Ray, अल्ट्रासाउंड खराब होने पर मिलेगी तुरंत सुविधा, जानिए निशांत कुमार का बड़ा प्लान

Bihar Health News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब जांच मशीन खराब होने पर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत निकटवर्ती अस्पताल में#BiharHealthNews,#GovernmentHospitals,#PatientCare

‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…

Begusarai Crime News: बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 24 वर्षीया विवाहिता के प्राइवेट पार्ट से 6 दिन बाद गोली और कंकड़ मिले हैं। इस घटना ने मेडिकल लापरवाही और पुलिस जांच पर गं#BegusaraiCrime,#GangRapeBihar,#MedicalNegligence

खुशखबरी! बिहार में मिलेंगी हजारों नौकरियां, इन 6 शहरों में लगेंगी 30 नई फैक्ट्रियां

Bihar Jobs: बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बियाडा ने 30 नई फैक्ट्रियों की स्थापना हेतु 26.59 एकड़ भूमि आवंटित की है। इससे 627.83 करोड़ रुपये का निवेश होगा औ#BiharJobs,#BiharIndustry,#BIADA

Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले...

Bihar IAS IPS Transfer: बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को हटाया गया, कुंदन कु#BiharIASIPSTransfer,#PatnaDM,#AnandKishor