spot_img

Madhubani News | …और जब DM Arvind Verma और SP Sushil Kumar निकले Madhubani की सड़कों पर पैदल…शिकायत कीजिए और फिर 100 मिनट के भीतर देखिए…

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | …और जब DM Arvind Vermaऔर SP Sushil Kumar निकले Madhubani की सड़कों पर पैदल, शिकायत कीजिए और फिर 100 मिनट के भीतर देखिए……जहां लोक सभा आम निर्वाचन के तहत विधि-व्यवस्था संधारण व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन आदि को डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च निकला।

- Advertisement -

Madhubani News | समाहरणालय परिसर से किया पैदल फ्लैग मार्च

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा के पश्चात जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन आदि को लेकर समाहरणालय परिसर से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

- Advertisement -

Madhubani News | आचार संहिता में कोताही पर रही नजर

जानकारी के अनुसार, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी होने के पश्चात जिला पदाधिकारी की ओर से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराए जाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच कर राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर एवं झंडा आदि पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

Madhubani News | थाना मोड़, स्टेशन चौक होते हुए शंकर चौक होते हुए महंथीलाल चौक,चूड़ी बाजार, बाटा चौक होते

उक्त के आलोक में समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च थाना मोड़, स्टेशन चौक होते हुए शंकर चौक होते हुए महंथीलाल चौक,चूड़ी बाजार, बाटा चौक होते हुए पुनः समाहरणालय के समीप तक निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

Madhubani News | निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव का वादा

इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा मीडिया के माध्यम से आमजनों से चुनावों में निर्भिक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए सीविजिल ऐप पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

Madhubani News | शिकायत कीजिए, 100 मिनट के भीतर

उन्होंने कहा शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात 100 मिनटों के अंदर संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करते हुए निराकरण किया जायेगा। पैदल फ्लैग मार्च में एसपी सुशील कुमार,अश्विनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, परिमल कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित कई अधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिसबल ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews