spot_img

Ali Ashraf Fatmi Resignation | Ali Ashraf Fatmi के इस्तीफे पर JDU की कड़वी बात…जड़ दिए ###वाद

spot_img
- Advertisement -

Ali Ashraf Fatmi के जदयू से इस्तीफे के बाद तरह-तरह के कयास तेज हैं। जदयू से नाता तोड़ने के बाद JDU की पहली और कड़वी प्रतिक्रिया सामने आई है जहां जेडीयू ने वहीं कहा है जो अक्सर हर बीजेपी वाले भी बोलते रहे हैं। यानि जो ###वाद जड़े गए हैं वह नई बात नहीं है। लेकिन, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के जेडीयू से इस्तीफे के मायने कई हैं।

- Advertisement -

Ali Ashraf Fatmi Resignation | इस्तीफे को अब …वाद के चश्मे से देखा जाने लगा है

दरअसल, फातमी के इस्तीफे को अब परिवारवाद के चश्मे से देखा जाने लगा है। जैसा आरोप कांग्रेस और राजद पर लगता रहा है। स्वंय नीतीश कुमार महागठबंधन में रहते कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर बड़ा तमंगा जड़ा था जिसके बाद रोहिणी आचार्य की ट्ववीट ने तहलका मचाया। हालात बिगड़े और गठबंधन टूटा। वहीं अब फातमी के बारे में भी वही राग जदयू की ओर से अलापा जा रहा है जहां…

- Advertisement -

Ali Ashraf Fatmi Resignation| कृपया स्वीकृति प्रदान की जाए

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को मंगलवार को बड़ा झटका देते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातिमी ने जदयू छोड़ दिया था। चार बार दरभंगा के सांसद रह चुके अली अशरफ फा​तमी के इस्तीफा वाले मंजबून के भी कई विकल्प और मायने निकाले जा रहे हैं जहां उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया स्वीकृति प्रदान की जाए। इसके बाद से ही चर्चा-ए-आम हुआ कि अली अशरफ फातिमी राजद में शामिल होंगे। बस, फिर क्या था इसी नैतिक मूल्य को निशाने पर ले लिया गया…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा ज्वैलर्स लूट में बड़ी कामयाबी, मधुबनी, बेगूसराय समेत उत्तरप्रदेश के 6 अपराधी गिरफ्तार... कबूलनामा, पढ़िए क्या मिला!

Ali Ashraf Fatmi Resignation | एमएलसी खालिद अनवर सामने हैं

इसपर पहली प्रतिक्रिया जेडीयू की ओर से एमएलसी खालिद अनवर की सामने आई है जहां कहा कि हमें पहले से पता था कि अली अशरफ जेडीयू की नीतियों और सिद्धांतों का पालन नहीं कर सकते। नीतीश कुमार सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। सभी को अपना परिवार मानते हैं। लेकिन, कुछ लोग अपने परिवार को ही अपना सब कुछ मानते हैं। अली अशरफ भी यही काम कर रहे थे।

Ali Ashraf Fatmi Resignation | परिवार के बारे में सोचते हैं

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि अली अशरफ केवल अपने परिवार के लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए चाहे वह उनके बेटे हो या उनके घर के सदस्यों को जैसे लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। खालिद अनवर ने कहा कि अली अशरफ राजद से आए थे और वह राजद में ही चले गये। वह जनता दल यू में खास मिशन के लिए आए थे, लेकिन वह मिशन पूरा नहीं हुआ तो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार शराबबंदी के 10 साल: नीतीश का ‘सुधार’ बना 40,000 करोड़ का ‘भ्रष्टाचार’!

बिहार शराबबंदी: कल इस कानून को लागू हुए पूरे 10 साल हो गए। लेकिन,...

Patna News: गुजरात के स्वर्ण कारोबारीकर्मी को ‘कस्टम अधिकारी’ ने फिल्मी अंदाज में 15 KG सोना लूटा, पढ़िए कैसे दिया लूट को अंजाम?

स्वर्ण लूट: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां...

Muzaffarpur Bomb Blast: मुजफ्फरपुर में VC आवास पर बम से हमला, स्कूटी सवार बदमाशों ने बनाया निशाना!

Muzaffarpur bomb blast: मुजफ्फरपुर में देर रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके...

Bihar Politics: विधान परिषद गेस्ट हाउस उद्घाटन में हंगामा, नीतीश कुमार के सामने लगे ‘निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद’ के नारे

Bihar Politics: पटना की सियासी गलियों में सोमवार को एक अहम परियोजना के उद्घाटन...