back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Bihar Bridge Accident | Supaul और Madhubani के बीच देश का सबसे लंबा पुल गिरा, 1 की मौत, कई मजदूर दबे

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Bridge Accident | Supaul और Madhubani के बीच देश का सबसे लंबा पुल गिरा, 1 की मौत, कई मजदूर दबे हैं जहां Bihar Supaul Koshi River Bridge Accident से बिहार की शोक मानी जाने वाली कोशी नदी से एक बड़ी खबर आ रही है। सुपौल के बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहे पुल के तीन गार्डर शुक्रवार सुबह गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं, 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस मौजूद है। राहत-बचाव कार्य जारी है।

- Advertisement -

Bihar Bridge Accident | मधुबनी और सुपौल के बीच बकौर पुल का निर्माण किया जा रहा है

मधुबनी और सुपौल के बीच बकौर पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह देश का सर्वाधिक लंबा पुल है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे इस पुल में कुल 171 पिलर बन रहे हैं। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा पिलर का निर्माण हो चुका है। यह पुल 10.5 किलोमीटर लंबा है। इसकी निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है। पुल कोसी नदी पर बन रहा है। इसकी लागत 984 करोड़ बताई जा रही है।

- Advertisement -

Bihar Bridge Accident | इसका उद्घाटन वर्ष 2023 में होना था लेकिन कोरोना के कारण मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया था

कोसी पर सुपौल और मधुबनी के बीच बन रहे इस महासेतु के सिरे के दोनों तरफ बने तटबंध से सीधे जोड़ा जा रहा है। इसके कारण यह पूरे देश का सबसे लंबा पुल बन जाएगा। इसका उद्घाटन वर्ष 2023 में होना था लेकिन कोरोना के कारण मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया था।

- Advertisement -

Bihar Bridge Accident | पुल का एक हिस्सा कोसी नदी में गिर गया है

जानकारी के अनुसार, पुल का एक हिस्सा कोसी नदी में गिर गया है। हालांकि गार्डर जहां गिरे, वहां पानी नहीं था बताया जा रहा है कि सुपौल में निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिरे हैं। पिलर नंबर 50, 51 और 52 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे हुए मजदूरों को निकालने में जुट गए। दर्दनाक हादसा मरीचा गांव के पास हुआ है।

Bihar Bridge Accident | मधुबनी के उमगांव से महिषी तारापीठ सहरसा के बीच बन रहा है

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत यह पुल मधुबनी के उमगांव से महिषी तारापीठ (सहरसा) के बीच बन रहा है। इसके निर्माण में गैमन इंडिया व ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। सामरिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही महत्वपूर्ण यह पुल नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ उत्तर-पूर्व के राज्यों को भी जोड़ेगा।

Bihar Bridge Accident | एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर

जानकारी के अनुसार,फिलहाल दस से ज्यादा मजदूरों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। अभी भी कई मलबे में दबे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही हैं।

Bihar Bridge Accident | इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है

यह देश का सबसे लंबा पुल बन रहा है, जो केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी।

यह भी पढ़ें:  Motihari drowning news: कैसा चंद्र ग्रहण... केसरिया में छह बच्चों की डूबने से मौत, पढ़िए...खुशियों की फुहारों में जीवन की डोर अचानक टूटी

Bihar Bridge Accident | 10.2 किमी लंबे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा। जो गार्टर गिरा है उसकी लंबाई 60 मीटर है।

पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना और बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया। डीएम कौशल कुमार की ओर से लेटर जारी कर जानकारी दी गई कि 10.2 किमी लंबे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा। जो गार्टर गिरा है उसकी लंबाई 60 मीटर है।

यह भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: IG एम सुनील नायक की गिरफ्तारी पर लगी रोक, प्रशासनिक और सियासी हलकों में चर्चा तेज

Bihar Bridge Accident | मधुबनी के भेजा से क्रेन आ रही है

सुपौल डीएम कौशल कुमार ने भी एक की मौत की पुष्टि की है। नौ लोग घायल होने की बात कही है। सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने कहा कि मधुबनी के भेजा से क्रेन आ रही है। गार्टर उठने के बाद ही घायलों की सही संख्या पता चल पाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन थोड़ी देर में शुरू होगा। यह पुल भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा बने NDA के उम्मीदवार, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज़

Bihar Bridge Accident | पुल के निर्माण के बाद सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी

इस पुल के निर्माण के बाद सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस परियोजना की कुल लागत 1199.58 करोड़ रुपए है, जिसमें 1101.99 करोड़ रुपए का सिविल कार्य शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें