spot_img

Motihari News | पेड़ से लटकती मिली हेड मास्टर अजय कुमार की लाश, मिला जेब से सुसाइड नोट, फंसेंगे कई लोग

spot_img
- Advertisement -

Motihari News | मोतिहारी से एक बड़ी खबर है जहां एक हेड मास्टर की लाश पेड़ से लटकती मिली है। लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, पुलिस अभी इसके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही लेकिन इस तरह से पेड़ पर लाश लटकती मिलने से इलाके में सनसनी है। जहां,

- Advertisement -

Motihari News | खुदकुशी से पहले इसका कारण भी लिखा है जो सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा

एक प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने खुदकुशी से पहले इसका कारण भी लिखा है जो सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि, पुलिस ने हेडमास्ट के पॉकेट से सुसाइड नोट बरामद करने के बाद अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है लेकिन जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया नागर टोला में पुलिस ने पेड़ से लटकी मिली स्कूल प्रधानाध्यापक एमपीएस नागर टोला के एचएम अजय कुमार के शव को बरामद करते हुए तहकीकात तेज कर दी है।

- Advertisement -

Motihari News | पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या सुसाइड

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या सुसाइड। पुलिस स्कूल में कार्यरत अन्य टीचरों और स्टॉफ से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

Motihari News | सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट की कॉपी वायरल

जानकारी के अनुसार, शव घर पर पीछे एक पेड़ से लटका मिला। शव के पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने गोपनीय रखा है। पुलिस भले ही शव के समीप बरामद सुसाइड नोट के बारे में गोपनीयता बरत रही है लेकिन सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट की कॉपी वायरल हो रहा है। वायरल सुसाइड नोट में अजय कुमार ने तुरकौलिया थाना के नाम से एक आवेदन के रूप में लिखा है कि स्कूल भवन निर्माण के लिए राशि आया था।

Motihari News | इससे तंग होकर उसने खुदकुशी की

राशि में से स्कूल अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सोनी देवी, उसके पति अजय कुमार व मुखिया विनय कुमार रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे। नहीं देने पर स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन का एनओसी नहीं देने की बात कही जा रही थी। इतना ही नहीं विद्यालय की जांच कर मुख्य सचिव से शिकायत करने की भी धमकी दी जा रही थी। इससे तंग होकर उसने खुदकुशी की।

Motihari News | तुरकौलिया थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया

तुरकौलिया थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पेड़ से लटकते एक एचएम का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों से अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments