spot_img

Double Murder | Bihar Crime News | Sitamarhi News | होली की रात नई पत्नी की आशिकी में पहली पत्नी और 2 साल के बेटे का कत्ल

spot_img
- Advertisement -

Double Murder | Bihar Crime News | Sitamarhi News | होली की रात नई पत्नी की आशिकी में पहली पत्नी और 2 साल के बेटे का कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहारा गांव से बड़ी खबर है। यहां गांव में बीती रात खून की होली खेली गई है जहां राजेश पासवान ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी और दो साल के बेटे अक्षित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Double Murder | Sitamarhi News | परिवार में कोहराम, डबल मर्डर से सनसनी

मां बेटे की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका और उसके बच्चे के शव पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अर्चना के मायके वालों ने महिला तथा उसके बच्चे की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इसके बाद एक साथ महिला और उसके बच्चे की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -


Double Murder | Sitamarhi News | राजेश की दो शादी है

परसौनी थाने के अंडहरा गांव में बेरहम पति राजेश पासवान ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। राजेश की दो दो शादी है। पहली पत्नी को सौतन नागवार लगी। दूसरी पत्नी का विरोध करना उसके पति को नागवार लगा। नई नवेली पत्नी का विरोध देखकर पति इतना खफा हुआ कि उसने पहली पत्नी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:  Gopalganj News: गोपालगंज में बबाल... दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में डकैती, पीछा करने पर अपराधियों ने चलाई भोली, राहगीर की हत्या, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, लुटेरे को पकड़कर बाइक फूंकी


Double Murder | Sitamarhi News | सदस्य घर छोड़कर फरार

इतना ही नहीं पत्नी के साथ अपने मासूम बेटे को भी मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत ले लिया है। अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Double Murder | Sitamarhi News | सभी फरार, ये गिरफ्तार

इधर, वारदात के बाद अर्चना कुमारी के चाचा रविंद्र पासवान ने पति राजेश पासवान, ससुर शंकर पासवान, भैंसुर सुशील पासवान और सास बच्ची देवी पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि वारदात के बाद सभी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। मगर, पति, ससुर और भैंसुर घर छोड़ कर फरार हैं। वहीं, सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन Darbhanga, Samastipur, Madhubani के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट

उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे बिहारियों...

Bhagalpur News: भागलपुर अग्निकांड: जेल रोड पर भीषण आग, 5 संपत्तियां खाक, शरारती तत्वों पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा

भागलपुर अग्निकांड: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र...

Samastipur Railway News: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई Madhubani और Samastipur समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और...

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और घर जाने वालों...