spot_img

दरभंगा का रोटरी मिथिला बना अय्याशी का अड्डा, बिहार में दारू बंद तो चलो पिकनिक मनाने नेपाल

spot_img
- Advertisement -

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रोटरी मिथिला के सदस्य बिहार में दारू बंद होने के बाद, नेपाल में जमकर दारू पार्टी करते नजर आ रहे हैं। ऐसा फोटो फेसबुक पर खूब वायरल हो रहा है जहां रोटरी मिथिला के सदस्य जमकर, छककर दारूबाजी करते जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट शेयर होते ही कई गणमान्य संस्था को जानने वाले व उससे जुड़े लोग जो बिना जाने कि पोस्ट में क्या है लाइक कर चुके को भी जब जानकारी मिली तो ऐसे गणमान्य लोगों ने लाइक को तत्काल हटाया। यहां तक कि पोस्ट के साथ टैग लोगों ने भी इससे दरकिनार करना शुरू कर दिया है जिसमें कई रोटरी मिथिला से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।दरभंगा का रोटरी मिथिला बना अय्याशी का अड्डा, बिहार में दारू बंद तो चलो पिकनिक मनाने नेपाल

दरभंगा, देशज टाइम्स। लोगों ने  इस तरह के सामाजिक संस्थाओं को इस रूप में देखकर इसे मानवता को शर्मसार करने वाली और दोहरे चरित्र का मापदंड तय करने की बात कह रहे हैं। कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त्त पर देशज टाइम्स को बताया, ऐसी तस्वीर व ऐसा जश्न मनाने वालों को सामाजिक कार्यों से तत्काल तौबा कर देना चाहिए। ऐसी हरकत समाज में गलत विचारधारा को जन्म देते हैं। सोशल साइट्स पर पीने का प्रदर्शन करना नीतीश सरकार को भी यह दिखाने के लिए काफी है कि दारू बंदी बिहार में करेंगे तो सामाजिक सरोकार के नाम पर चल रहे संस्थान के लोग भी नेपाल में जाकर आराम से मदिरा का सेवन करेंगे। पिकनिक मनाएंगें और फिर बिहार लौटकर सामाजिक कंबल में खुद को ऐसा लपेटेंगे कि उनका चेहरा गरीब, प्रताड़ित, उपेक्षित लोगों की आवाज बनकर सुनाई पड़ेगी मगर उस आवाज के पीछे छुपे शब्द कितने गंदे व वैचारिक दिवालियापन का परिचायक है यह समझ से परे।

- Advertisement -

रोटरी मिथिला जैसे संस्थान की ओर से किया गया यह कार्य अन्य संस्थाओं पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। नीतीश सरकार को चाहिए कि ऐसे संस्थानों के अंदर छुपे बैठे ऐसे निम्न, घटिया मानसिकता के लोगों पर कार्रवाई करे। ऐसे संस्थानों की जांच करे जो चंद सामाजिक कार्यों के नाम पर शोहरत बंटोरकर अय्याशी का कारोबार चला रहे हैं।

- Advertisement -

रोटरी मिथिला के सदस्य आपसी सहयोग के नाम पर रोटरी धरान का इंटरनेशनल टूर पर जाते हैं। जहां जमकर अय्याशी होती है। बाद में इसको सोशल साइट्स पर प्रदर्शित भी उन्हीं लोगों की ओर से किया जाता है। मगर, सरकार है कि चुप है। व्यवस्था है कि खामोश है, सवाल यही , ऐसे लोगों को बेपर्द कौन करेगा सरकार या प्रशासन। इसकी जांच सही से होगी भी या नहीं यह सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न है। ऐसे कई, सामाजिक संस्थाएं समाज के अंदर कार्यरत हैं जो ऊपर से कुछ और अंदर खाने गरीबों का पैसा हजम कर रहे हैं शौक-मौज में पैसे को उड़ा रहे हैं।darbhnaga-rotry-mithila-bana-ayyash

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Delivery News: डॉक्टर थे नदारद, नर्स ने करा दी डिलीवरी, नवजात की मौत…जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, मगर कोई लौटा पाएगा मां की सूनी...

Bhagalpur Delivery News: भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के बदले नर्स द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद एक नवजात#BhagalpurNews,#NewbornDeath,#HospitalNegligence

Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 जून 2026 की मौसम रिपोर्ट जारी की, जिसमें तापमान, आर्#SamastipurWeather,#BiharMonsoon,#WeatherUpdate

Patna EOU Raid: भू-माफिया संतोष डॉन पर EOU का शिकंजा: 25 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना और नालंदा में कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 11 करोड़ से अधिक की अवै#PatnaEOURaid,#SantoshDon,#BiharCrime

फ्री होकर बात करूंगा मां… एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में...

असम विमान हादसे में बिहार के जहानाबाद जिले के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार और भोजपुर के दानिश आलम सहित पांच जवान शहीद हो गए। नवंबर में शुभम की शादी होनी थी, जिस#JehanabadNews,#IndianAirForce,#MartyrNews