spot_img

Darbhanga News | दरभंगा में फिर ऑनर किलिंग…बेटी की गला दबाकर हत्या…अवैध संबंध में टूट गया पवित्र रिश्ता

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा में फिर ऑनर किलिंग की वारदात हुई जहां…बेटी की गला दबाकर हत्या के बाद एकबारगी दरभंगा सहम गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑनर किलिंग में पिता को दबोच लिया है जहां पिता ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उससे कड़ी पूछताछ के बाद आगे की तहकीकात में जुटी है। पढ़िए क्या बता रहे हैं, सिटी एसपी शुभम आर्य 

- Advertisement -

Darbhanga News | मक्के की खेत से बरामद हुई युवती की लाश

जानकारी के अनुसार, जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में मक्के की खेत से बरामद हुए युवती के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का उद्भेदन करते हुए पिता मो नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला ऑनर कीलिंग का है।

- Advertisement -

Darbhanga News | अवैध संबंध से हो गया था पिता विचलित

पुलिस के अनुसार पिता ने अपनी पुत्री के अवैध संबंध से तंग आकर अपनी ही पुत्री यास्मीन खातून 18 वर्ष की गला दबाकर हत्या का शव को मक्के की खेत मे फेंक दिया था। पुलिस मक्के की खेत से युवती के शव को 25 मार्च की रात बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  IGIMS पटना ने कर दिखाया! बिहार में पहली बार हुई ऐसी हार्ट सर्जरी, दो जानें बचीं

Darbhanga News | जब भाभी के साथ सो रही थी, ऐन मौके

बताया जाता है मृतका यास्मीन खातून 18 का गांव के ही किसी युवक के अवैध संबंध चल रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर परिवार में मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया गया था लेकिन युवती का अपने आदत में बदलाव नही आता देखकर उसका पिता मो. नासिर आहत था। उसने 22 मार्च की रात जब मृतका अपनी भाभी के साथ सो रही थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Child Help Desk दरभंगा में बच्चों के लिए बड़ा फैसला! अब हर थाने में मिलेगा 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', ऐसे मिलेगी मदद

Darbhanga News | घुटने से गला दबाकर कर दी हत्या

इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट की गई। इस दौरान ही पिता मो. नासिर ने अपने घुटने से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को मक्के की खेत मे फेंक दिया। पुलिस के अनुसार युवती 22 मार्च से गायब थी। इस बात को लेकर थाना में किसी भी तरह की शिकायत भी नही दर्ज कराई गई थी।

Darbhanga News | काफी दिनों से कर रहा था विरोध

इस मामले में आरोपी पिता मो. नासिर ने कहा कि वह अपनी पुत्री के अवैध संबंध का काफी दिनों ने विरोध करता आ रहा था। उसने बताया कि पुत्री को लेकर कई ग्रामीणों ने भी उससे शिकायत की थी, जिससे वह नाराज चल रहा था। उसने बताया कि 22 मार्च की रात जब उसकी पुत्री अपनी भाभी के साथ सो रही थी इस दौरान ही उसने अपनी पुत्री का घटने से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को मक्के की खेत मे फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें:  UP Ambedkar Nagar Accident दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर! हादसे में 4 बिहारियों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी |गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव!

Darbhanga News | सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया

इस संबंध में सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि यह पूरा मामला ऑनर किकिंग का है। उन्होंने बताया की पुलिस ने 25 मार्च की रात मक्के की खेत से एक युवती का शव बरामद किया था। युवती की पहचान गांव के मो नासिर कि पुत्री यास्मीन खातून 18 वर्ष के रूप हुई थी। लेकिन इस सम्बंध में गुमशुदगी को लेकर कोई भी आवेदन थाना में नही मिला था।

Darbhanga News | पिता ने किया कबूल हां, मैंने ही मारा

पुलिस ने यहीं से अनुसंधान शुरू किया और दो दिनों में इस मामले का पूरे तरीके से उद्भेदन करते हुए आरोपी पिता मो नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह अपनी पुत्री के अवैध संबंध से परेशान रहता था जिस कारण उसने ही अपनी पुत्री का गला दबाकर हत्या करते हुए शव को मक्के की खेत मे फेंक दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad