spot_img

Chirag Paswan’s LJP (R) News | चिराग की LJP (R) टूटी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का इस्तीफा, चिराग पर बरसे, कहा मैं साधु तो नहीं

spot_img
- Advertisement -

Chirag Paswan’s LJP (R) News | चिराग पासवान की LJP (R) में टूट हो गई है। लोकसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा, टूटने-फूटने की आवाज तेज हो गई है जहां फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कुमार का इस्तीफा सामने है।

- Advertisement -

Chirag Paswan’s LJP (R) News | पूर्व सांसद और LJP (R) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कुमार का चिराग पर अटैक

इतना ही नहीं, पार्टी छोड़ने के ऐलान के साथ पूर्व सांसद और LJP (R) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कुमार ने चिराग की जमकर क्लास लगाई। खूब बरसे, कहा मैं साधु तो नहीं जहां… LJP (R) यानि चिराग पासवान की पार्टी में बड़ी टूट हुई है। यहां पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, अरूण कुमार ने चिराग पर कई आरोप के बम भी फोड़े हैं।

- Advertisement -

Chirag Paswan’s LJP (R) News | यही है पृष्ठभूमि जहां याद कीजिए Oct 15, 2023 जब

अब जान लीजिए यह वही अरूण कुमार हैं जो Oct 15, 2023 को हाजीपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया था कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खाने में टैबलेट मिलाकर दे रहे हैं, जिससे नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो गया है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानसिक स्थिति खराब हो गई है। अब, यही अरूण कुमार चिराग पर आग बबूला हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: खुलेंगे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, सीतामढ़ी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में रेलवे फूड आउटलेट्स, स्टेशनों पर मिलेंगे KFC-McDonald's जैसे ब्रांड, एयरपोर्ट जैसी होगी सुविधा

Chirag Paswan’s LJP (R) News | पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज, शायद अब नया यह हो कदम

जानकारी के अनुसार, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद अरुण कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। वह जहानाबाद से टिकट चाह रहे थे, लेकिन यह सीट जदयू के खाते में चली गई है। वहां से चंदेश्वर चंद्रवंशी उम्मीदवार घोषित हुए हैं। इससे अरुण कुमार चिराग पासवान पर बरस पड़े हैं। वहीं, कयास यह भी है कि बिहार मेंं बसपा के पांव तेजी से पसरे हैं। कहीं, अरूण बाबू बसपा में ना चले जाएं वैसे…

Chirag Paswan’s LJP (R) News | दो टूक,अब मैं लोजपा (रामविलास) के साथ नहीं हूं

फिलहाल, LJP (R) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज हैं। पिछले दिनों से पटना में हैं। यहां लोगों ने आकर उनसे मुलाकात की। उनसे चुनाव लड़ने की जिद ठानी मगर, टिकट तो मिला नहीं। इससे नाराज श्री कुमार ने कहा कि हम बाद में निर्णय लेंगे। लेकिन, ये तय है कि अब मैं लोजपा (रामविलास) के साथ नहीं हूं।

Chirag Paswan’s LJP (R) News | जनता तो सब कुछ देख रही है। कैसे मेरे साथ धोखा हुआ है

कहा कि, जनता तो सब कुछ देख रही है। कैसे मुझे धोखा दिया गया है। हमने हर समय उनका साथ दिया है, चिराग पासवान के कहने पर हमने अपनी पार्टी को मर्ज कर डाला। लेकिन उनको समझना चाहिए कि हमलोग माला जपने वाले हिमालय के साधु नहीं हैं। हम तो जनता के हक़ की लड़ाई के लिए चालीस साल से चुनावी मैदान में हैं। इसलिए मैंने खुद को उनसे अलग कर लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...