spot_img

Bihar Crime News | Motihari News | हैवान साइको बाप इदु मियां की हैवानियत, पत्नी समेत तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, 4 लाशें एक साथ निकलीं घर से

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News | Motihari News | हैवान साइको बाप की हैवानियत की हद की बड़ी वारदात सामने आई है जहां पत्नी और तीन बेटियों की एकसाथ गला काटकर हत्या ने एकबारगी मोतिहारी को दहला दिया है। जहां, हैवान पिता की हैवानियत से भरी खबर आ रही है…

- Advertisement -

Bihar Crime News | पिता की हैवानियत

जहां एक युवक ने अपनी पत्नी अफरीना खातून (40) और तीन बच्चों अबरुन खातून (13), तबरुन खातून (11) व शहजादी खातून (9) की गला काट कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपित पति इद्दु मियां फरार हो गया। सुबह पड़ोसियों से वारदात की सूचना मिलने पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | इदु मियां घर छोड़ फरार

वारदात पहाड़पुर के बावरिया गांव की है। घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं सका है। मृतका आरोपित की दूसरी पत्नी थी। इसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से दो पुत्र हैं जो बाहर काम करते हैं। घटना के बाद से आरोपित इदु मियां घर छोड़ फरार है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

Bihar Crime News | इदु मियां घर छोड़ फरार

युवक की पहली पत्नी से पांच बच्चियां हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उसने पहले भी एक बच्ची को ट्रेन से फेंककर हत्या कर दी थी। मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है। बौखलाए पति ने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गया। चार लोगों की हत्या की खबर जब गांव में फैली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bihar Crime News | डीएसपी रंजन कुमार ने बताया

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि एफएसल व श्वान दस्ता के साथ पुलिस जांच में जुटी है। आरोपित पति की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूर्वी चंपारण जिले में ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां एक वहशी पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी।

Bihar Crime News | इद्दु साइको है, पहले भी फेंक चुका है चलती ट्रेन के आगे

ग्रामीणों के अनुसार इद्दु साइको है। पांच बच्चियों में एक को पूर्व में यूपी में चलती ट्रेन से फेंक कर मार डाला था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। कुछ माह पूर्व ही वह जेल से छुटने के बाद घर आया था। दूसरी पत्नी मृतका अफरीना का मायका पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर का झखरा गांव में है। घटना के बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार व कई थाना की पुलिस एफएसएल टीम व श्वान दस्ता के साथ मामले की छानबीन में जुटी हैं।

Bihar Crime News | सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या से सनसनी

ग्रामीणो के अनुसार गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर इद्दु और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। एक साथ चार लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। पुलिस ने चारो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के साथ ही आरोपी पति की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments