spot_img

Darbhanga News। Alinagar News। कट्टी काटने वाली मशीन में कट गई नीतीश की जिंदगी…मौत के बाद पिता ने पुलिस से कह दी दिल को छूने वाली बात

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News। Alinagar News। कट्टी काटने वाली मशीन में कट गई नीतीश की जिंदगी…मौत के बाद पिता ने पुलिस से कह दी दिल को छूने वाली बात जहां बेनीपुर अनुमंडल का अलीनगर। और, अलीननगर का गांव श्यामपुर। शुक्रवार को एकबारगी कराह उठा है। यहां, अचानक हुई नीतीश की मौत से सब अवाक हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News।Alinagar News। पलभर में ये क्या हो गया। हंसते-खिल-खिलाते घर को किसकी नजर लग गई

पलभर में ये क्या हो गया। हंसते-खिल-खिलाते घर को किसकी नजर लग गई। यहां तो गम के बादल ही उमड़ पड़े। एक ऐसी टीस…जो जहां था वहीं थम गया जहां यह जानकारी मिली थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र 28 वर्षीय नीतीश कुमार यादव की मौत हो गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News।Alinagar News। मौत भी ऐसी,मशीन में नीतीश ऐसे फंसे, वहीं दम तोड़ दिया

मौत भी ऐसी, मवेशी के लिए चारा तैयार करने के दौरान कट्टी काटने वाली मशीन में नीतीश ऐसे फंसे, वहीं दम तोड़ दिया। परिजन बताते हैं, नीतीश मवेशी के लिए चारा तैयार कर रहे थे। अचानक मशीन चलाते-चलाते वह उसकी चपेट में आ गए। ऑन द स्पॉट नीतीश की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। नेहा कुमारी के साए से पति का साया उठ गया तो दो अबोध बच्चों के सिर से पिता का साया। सब अवाक हैं। अचानक…जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खेत में जाने से रोका तो 12 साल के बच्चे ने पीया कीटनाशक | जाले में मचा हड़कंप!

Darbhanga News।Alinagar News। पिता सुरेंद्र यादव रो-रोकर निढ़ाल हैं। कहते हैं, किसे दोष दूं, कृपा कर

पिता सुरेंद्र यादव रो-रोकर निढ़ाल हैं। कहते हैं, किसे दोष दूं। ऐसे में, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, एसआई मौसम, एसआई जीएन सिंह से वह कहते हैं। मैं क्या करूं। इसमें किसे दोष दूं। मेरे नसीब में बेटा नहीं था। अब, बेटे का अंतिम संस्कार तो हिंदू रीति से अब करने दीजिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मत भेजिए। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा तत्काल पंचनामा बनाते हैं। शव को परिजनों को ही सौंपते आगे की प्रक्रिया में शामिल हो जाते हैं जहां…

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News।Alinagar News। हर आंख नम है

परिवार में चित्कार मचा है। नीतीश के दो बच्चे हैं। एक पांच साल का लड़का है भास्कर तो दूसरा एक महीनें की बेटी है। पत्नी नेहा कुमारी बुत बन चुकी है। भास्कर अपने पिता के सिरहाने उन्हें निहार रहा है। माहौल एकदम गमगीन हो उठा है। पूरा गांव, जुट आया है। हर चेहरा उदास है। मां मोहिनी कुमारी को संभालते-संभालते पिता सुरेंद्र यादव खुद आंसुओं से बेहोशी की स्थिति में हैं। मां मोहिनी और पत्नी नेहा को संभालते गांव के लोग ढ़ांढस बंधा रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस गांव वालों के साथ पिता की इच्छा पर पंचनामा बनाकर उन्हें अंतिम संस्कार करने के लिए शव को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Child Help Desk दरभंगा में बच्चों के लिए बड़ा फैसला! अब हर थाने में मिलेगा 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', ऐसे मिलेगी मदद

Darbhanga News।Alinagar News। कोई आंसू रोक कहां पा रहा…

इधर, नीतीश के छोटे भाई निकेतन कुमार यादव ने अपनी दो बहनें जो ससुराल में हैं उन्हे मनहूस खबर की जानकारी दे दी है। वहीं, आसपास के गांवों अलीनगर, जगवनी, असकौल के अलावे विभिन्न गांवों के सगे संबंधी पहुंच गए हैं। कोई आंसू नहीं रोक पा रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad